By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    BiharGaya

    गया में हर वार्ड में बनेगा आधुनिक पुस्तकालय, गांधी मैदान में लगेंगे स्मोक टावर

    नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में कई अहम फैसले…

    By NBT Admin
    BiharGaya

    कुशल युवा कार्यक्रम के तीन सदस्यों को ‘पर्यावरण मित्र सम्मान’

    नवबिहार टाइम्स संवाददाता वजीरगंज। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मनमीत एडवरटाइजिंग…

    By NBT Admin
    BiharMunger

    बिहार एक्यूप्रेशर योग कॉलेज की जमालपुर शाखा का उद्घाटन, 50 चिकित्सकों को मिला प्रमाण पत्र

    नवबिहार टाइम्स संवाददाता जमालपुर (मुंगेर)। बिहार में एक्यूप्रेशर चिकित्सा के विस्तार की…

    By NBT Admin
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    BokaroJharkhand

    राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो बोकारो। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार को…

    By NBT Admin
    JharkhandRanchi

    विनय कुमार बने केंद्र सरकार की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो रांची। केन्द्र सरकार ने बिहार तथा झारखंड के वरिष्ठ…

    By NBT Admin
    JharkhandRamghar

    झारखंड की अंतरराष्ट्रीय पहलवान चंचला कुमारी ने जीईएम प्रतिभागियों को किया प्रेरित

    प्रत्येक बच्चे में होती है विशेष प्रतिभा और अपार संभावनाएं : चंचला…

    By NBT Admin
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

मुख्यमंत्री ने सुल्तानगंज में श्रावणी मेला का किया उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये ऐप जारी 

भाजपा शुरू करेगी संत रविदास जयंती वर्ष अभियान, गांव-गांव होगा दीप प्रज्ज्वलन

फायरिंग, अवैध हथियार और शराब मामले में फरार तीन आरोपियों के घर इश्तिहार चस्पा, सरेंडर नहीं करने पर कुर्की की चेतावनी

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

प्रवासी कामगारों के हित के लिए श्रम संसाधन विभाग की बड़ी पहल 

NBT Admin
Last updated: March 5, 2025 4:08 pm
By NBT Admin
Share
6 Min Read
SHARE

मंत्री संतोष कुमार सिंह ने किया ‘बिहार प्रवासी कामगार ऐप’ का लोकार्पण

नवबिहार टाइम्स ब्यूरो

- Advertisement -

पटना। बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग ने राज्य के प्रवासी श्रमिकों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “बिहार प्रवासी कामगार ऐप” की शुरुआत की है। इस ऐप का लोकार्पण श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह के कर-कमलों से प्रतिबिंब सभागार, नियोजन भवन, आयकर चौराहा, पटना में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभाग के सचिव दीपक आनन्द और श्रमायुक्त राजेश भारती सहित कई गणमान्य अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने कहा कि यह ऐप बिहार के उन लाखों प्रवासी मजदूरों के लिए वरदान साबित होगा जो रोजगार, कौशल विकास, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और सरकारी सेवाओं से जुड़ना चाहते हैं। बिहार सरकार के सात निश्चय-2 के अंतर्गत इस पहल का मुख्य उद्देश्य राज्य से बाहर काम करने वाले श्रमिकों का पंचायत स्तर पर डेटाबेस तैयार करना है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इस ऐप के माध्यम से करीब 20 लाख प्रवासी मजदूरों के पंजीकरण का लक्ष्य रखा है। इसके तहत, तीन महीनों के भीतर कम से कम 10 लाख प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण पूरा करने की योजना बनाई गई है। प्रत्येक पंचायत में प्रति माह न्यूनतम 500 प्रवासी कामगारों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी दी गई है।

- Advertisement -

श्री सिंह ने कहा कि ऐसे कामगार जो राज्य के बाहर रह रहे है वो स्वयं भी अपना डेटा भर सकते है। निबंधन के पश्चात कामगारों का 12 अंकों का निबंधन संख्या निर्गत होगा। इस एप में कामगारों से उनके नाम, पिता का नाम, वर्तमान एवं स्थायी पता, शैक्षणिक योग्यता, ठेकेदार के माध्यम से जाने कि स्थिति, मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या आदि सूचनाओं को भविष्य के उपयोग के लिए संग्रहित किया जायेगा। बिहार राज्य के बाहर असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले कामगारों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना, 2008 को लागू कर रखा है। इस योजना में राज्य के बाहर अथवा विदेशों में कार्य कर रहे प्रवासी कामगारों या उनके आश्रितों को दुर्घटना मृत्यु के उपरान्त दो लाख तथा पूर्ण एवं आंषिक निःशक्तता की स्थिति में क्रमश: एक लाख और पचास हजार रूपये का अनुदान दिया जाता है। अब प्रवासी कामगारों का पंचायतवार डेटा संग्रहण से योजना के क्रियान्वयन में सहूलियत के साथ साथ इस डेटा का उपयोग प्रवासी श्रमिकों के कल्याणार्थ नीति निर्माण विकसित करने में भी किया जा सकेगा।

विभाग के सचिव दीपक आनन्द ने बताया कि सरकार “बिहार प्रवासी कामगार ऐप” को प्रवासी श्रमिकों तक पहुँचाने के लिए जिला एवं पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाएगी। इसके तहत कई महत्वपूर्ण गतिविधियाँ संचालित की जाएँगी। इसके लिए विभाग द्वारा प्रेस विज्ञप्ति और प्रेस वार्ता के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से ऐप की जानकारी लोगों तक पहुँचाई जाएगी। विभिन्न विभागों और जनप्रतिनिधियों को जागरूक कर प्रखंड और पंचायत स्तर पर सरकारी कर्मियों, विकास मित्रों, पंचायत रोजगार सेवकों, आंगनबाड़ी कर्मियों, जीविका समूहों और टोला सेवकों को ऐप के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा ग्राम पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में प्रचार हेतु माइक, बैनर और पोस्टर के माध्यम से ऐप को लोकप्रिय बनाया जाएगा। प्रवासी श्रमिकों के पंजीकरण के लिए ग्राम पंचायतों, सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशनों और बस पड़ावों पर विशेष शिविर लगाए जाएँगे।

- Advertisement -

सचिव ने बताया कि श्रम अधीक्षक की अध्यक्षता में जिला स्तर पर पंचायती राज जनप्रतिनिधियों, श्रम संघों और एनजीओ के साथ बैठकें आयोजित की जाएँगी जिससे समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित हो। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी प्रखंड स्तर पर अधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक कर माइक्रो प्लान तैयार करेंगे। शिविरों के दौरान पर्याप्त मात्रा में ऐप से संबंधित पंजीकरण फॉर्म उपलब्ध कराए जाएँगे। इस अभियान की सख्त निगरानी के लिए हर जिले में श्रम अधीक्षक को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी हर शाम अपने कार्यों का प्रतिवेदन श्रम अधीक्षक को देंगे। सहायक श्रमायुक्त हर दो दिन में और उप श्रमायुक्त साप्ताहिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

मौके पर श्रमायुक्त राजेश भारती ने बताया कि सरकार ने इस विशेष अभियान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पाँच श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों और एक श्रम अधीक्षक को पारितोषिक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की भी घोषणा की है। बिहार सरकार इस ऐप के माध्यम से प्रवासी कामगारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उनके सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। यह ऐप न केवल प्रवासी श्रमिकों को एक मजबूत मंच देगा बल्कि राज्य के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा। तो यदि आप एक प्रवासी कामगार हैं, तो जल्द से जल्द ‘बिहार प्रवासी कामगार ऐप’ पर अपना पंजीकरण कराएँ और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएँ।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead1
Wink0

Live News

Latest News

मुख्यमंत्री ने सुल्तानगंज में श्रावणी मेला का किया उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये ऐप जारी 
National लेटेस्ट न्यूज़
भाजपा शुरू करेगी संत रविदास जयंती वर्ष अभियान, गांव-गांव होगा दीप प्रज्ज्वलन
National लेटेस्ट न्यूज़
फायरिंग, अवैध हथियार और शराब मामले में फरार तीन आरोपियों के घर इश्तिहार चस्पा, सरेंडर नहीं करने पर कुर्की की चेतावनी
National लेटेस्ट न्यूज़
राशन कार्ड निर्माण की प्रक्रिया तेज गति से जारी 
National लेटेस्ट न्यूज़

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

टिकट चेकिंग अभियान में 252 यात्रियों से 1.24 लाख जुर्माना वसूला
National लेटेस्ट न्यूज़
विश्व प्रसिद्ध बासुकीनाथ श्रावणी मेले का उद्घाटन कल, संस्कृति मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू सहित तीन मंत्री रहेंगे उपस्थित
National लेटेस्ट न्यूज़
हार्डकोर 16 नक्सलियों ने झारखंड पुलिस के समक्ष किया आत्म समर्पण, हथियार और गोला बारूद पुलिस को सौंपा
National लेटेस्ट न्यूज़
धनबाद में चल रही है ईडी की छापेमारी, कोयला कारोबारियों में हड़कंप
National लेटेस्ट न्यूज़

You Might Also Like

Nationalलेटेस्ट न्यूज़

गुप्ताधाम पहुंचे लाखों श्रद्धालु, कल करेंगे जलाभिषेक

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

बिजेंद्र चंद्रवंशी बने औरंगाबाद भाजपा के जिला नये जिलाध्यक्ष, औपचारिक घोषणा कल

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

बिहार के विकास के लिए वैज्ञानिक शोध और तकनीकी उन्नति है अत्यंत महत्वपूर्ण : डॉ अशोक

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

नाबालिग से बलात्कार के जुर्म में अभियुक्त को मिली दस साल की सजा 

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: nbtimesbihar@gmail.com

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?