पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने दी अंतिम श्रद्धांजलि
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। शहर के शाहपुर मोहल्ला निवासी एवं नरेन्द्र सिनेमा हॉल के मालिक स्वर्गीय नरेन्द्र गुप्ता का निधन रविवार को हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों के लोग उनके आवास पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।
औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने दिवंगत नरेन्द्र गुप्ता के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
पूर्व सांसद ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
नरेन्द्र गुप्ता के निधन पर शहर के लोगों ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया।