By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    BiharGaya

    गया में हर वार्ड में बनेगा आधुनिक पुस्तकालय, गांधी मैदान में लगेंगे स्मोक टावर

    नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में कई अहम फैसले…

    By NBT Admin
    BiharGaya

    कुशल युवा कार्यक्रम के तीन सदस्यों को ‘पर्यावरण मित्र सम्मान’

    नवबिहार टाइम्स संवाददाता वजीरगंज। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मनमीत एडवरटाइजिंग…

    By NBT Admin
    BiharMunger

    बिहार एक्यूप्रेशर योग कॉलेज की जमालपुर शाखा का उद्घाटन, 50 चिकित्सकों को मिला प्रमाण पत्र

    नवबिहार टाइम्स संवाददाता जमालपुर (मुंगेर)। बिहार में एक्यूप्रेशर चिकित्सा के विस्तार की…

    By NBT Admin
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    BokaroJharkhand

    राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो बोकारो। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार को…

    By NBT Admin
    JharkhandRanchi

    विनय कुमार बने केंद्र सरकार की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो रांची। केन्द्र सरकार ने बिहार तथा झारखंड के वरिष्ठ…

    By NBT Admin
    JharkhandRamghar

    झारखंड की अंतरराष्ट्रीय पहलवान चंचला कुमारी ने जीईएम प्रतिभागियों को किया प्रेरित

    प्रत्येक बच्चे में होती है विशेष प्रतिभा और अपार संभावनाएं : चंचला…

    By NBT Admin
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

मुख्यमंत्री ने सुल्तानगंज में श्रावणी मेला का किया उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये ऐप जारी 

भाजपा शुरू करेगी संत रविदास जयंती वर्ष अभियान, गांव-गांव होगा दीप प्रज्ज्वलन

फायरिंग, अवैध हथियार और शराब मामले में फरार तीन आरोपियों के घर इश्तिहार चस्पा, सरेंडर नहीं करने पर कुर्की की चेतावनी

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

झारखंड में बड़े पैमाने पर वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों का तबादला

NBT Admin
Last updated: August 11, 2024 3:05 pm
By NBT Admin
Share
9 Min Read
SHARE

रांची। नवबिहार टाइम्स ब्यूरो

सरकार ने राज्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया है। विप्रा भाल को राज्यपाल का नया प्रधान सचिव बनाया गया है जबकि राज्यपाल के प्रधान सचिव के पद पर पदस्थापित नितीन मदन कुलकर्णी को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। राज्य के कार्मिक, प्रशासनिक, सुधार तथा राजभाषा विभाग ने शनिवार देर रात इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी।

- Advertisement -

अधिसूचना के अनुसार सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेन्स विभाग के पद पर पदस्थापित विप्रा भाल (अतिरिक्त प्रभार- सचिव, वाणिज्य कर विभाग, झारखंड, रांची तथा मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखण्ड कम्युनिकेशन नेटवर्क लि०, रांची) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक राज्यपाल के प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।

योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव के पद पर पदस्थापित मस्त राम मीना (अतिरिक्त प्रभार- प्रभारी सदस्य, राजस्व पर्षद, झारखंड, रांची) अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव के पद पर पदस्थापित सुनील कुमार अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, प्रबंध निदेशक, जेयूआइसीओ तथा प्रबंध निदेशक, ग्रेटर रांची विकास एजेन्सी (जीआरडीए) के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

- Advertisement -

इसी प्रकार खाद्य,सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित डॉ० अमिताभ कौशल (अतिरिक्त प्रभार सचिव, आपदा प्रबंधन प्रभाग, झारखण्ड, रांची) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेन्स विभाग के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। साथ ही डॉ. कौशल अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ वाणिज्य-कर विभाग, झारखंड, रांची के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

भवन निर्माण विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित मनीष रंजन, (अतिरिक्त प्रभार-प्रबंध निदेशक, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, रांची) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, झारखंड, रांची के निदेशक के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित राजेश कुमार शर्मा को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक आपदा प्रबंधन प्रभाग के सचिव के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।

- Advertisement -

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित अबुबक्कर सिद्दीख को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड, रांची के सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित मनोज कुमार को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

मुख्यमंत्री के सचिव, झारखण्ड के पद पर पदस्थापित अरवा राजकमल (अतिरिक्त प्रभार स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन, नई दिल्ली, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव, झारखण्ड, राँची, प्रबंध निदेशक, जेयूआईडीसीओ तथा प्रबंध निदेशक, ग्रेटर राँची विकास एजेन्सी ( जीआरडी ए) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक भवन निर्माण विभाग के सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।साथ ही राजकमल अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रबंध निदेशक, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, राँची तथा स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन, नई दिल्ली के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे ।

खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित जितेन्द्र कुमार सिंह (अतिरिक्त प्रभार अध्यक्ष, झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड) अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ उद्योग विभाग के सचिव के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रभारी सचिव के पद पर पदस्थापित उमा शंकर सिंह (अतिरिक्त प्रभार- मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लि०. झारखंड, रांची) अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रभारी सचिव के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे ।

- Advertisement -

रांची नगर निगम के नगर आयुक्त के पद पर पदस्थापित अमीत कुमार (अतिरिक्त प्रभार उपाध्यक्ष, रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (आरआरडीए) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक वाणिज्य कर आयुक्त, के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है। साथ ही कुमार अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ विशेष सचिव, वित्त विभाग, झारखंड, रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

सुवर्णरेखा परियोजना, जमशेदपुर के प्रशासक के पद पर पदस्थापित मंजूनाथ भजन्त्री को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी ( जेएसएलपीएस) के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। साथ ही भजन्त्री अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ मनरेगा आयुक्त, झारखण्ड, राँची के अत्तिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के विशेष सचिव के पद पर पदस्थापित अमित प्रकाश को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक उत्पाद आयुक्त के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है। साथ ही प्रकाश अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रबंध निदेशक, झारखंड राज्य विभरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड, रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

- Advertisement -

झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी (जेएसएलपीएस), रांची के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित संदीप सिंह (अतिरिक्त प्रभार-अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड, रांची) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक नगर आयुक्त, रांची नगर निगम, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। साथ ही सिंह अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ उपाध्यक्ष, रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (आरआरडीए) के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

हजारीबाग नगर निगम के नगर आयुक्त के पद पर पदस्थापित शैलेन्द्र कुमार लाल को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक झारखंड कौशल विकास मिशन सोसायटी के मिशन निदेशक-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है। उत्पाद आयुक्त के पद पर पदस्थापित सुनील कुमार सिंह (अतिरिक्त प्रभार प्रबंध निदेशक, झारखंड राज्य विभरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड, रांची) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक अपर सचिव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।

पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के उपायुक्त के पद पर पदस्थापित अनन्य मित्तल (अतिरिक्त प्रभार बन्दोबस्त पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर) अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रशासक, सुवर्णरेखा परियोजना, जमशेदपुर के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत समीरा एस. को अगले आदेश तक निदेशक-सह-सदस्य सचिव, झारखण्ड राज्य बाल संरक्षण संस्था, झारखंड के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है। साथ ही समीरा एस अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ महानिदेशक, राज्य पोषण मिशन, झारखंड, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड राज्य जलछाजन मिशन तथा निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, झारखंड, रांची के भी अतरिक्त प्रभार में रहेंगी।

पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत रवि आनन्द को अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, रांची के पद पर नियुक्त्त एवं पदस्थापित किया गया है।उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, गिरिडीह के पद पर पदस्थापित दीपक कुमार दूबे को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है।

पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत सौरभ कुमार भुवानिया को अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, वित्त विभाग, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत आलोक कुमार को अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, रांची के पद पर नियुक्त किया गया है।पदस्थापन की लिए प्रतीक्षारत शताब्दी मजूमदार को अगले आदेश तक अवर सचिव, वित्त विभाग, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Live News

Latest News

मुख्यमंत्री ने सुल्तानगंज में श्रावणी मेला का किया उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये ऐप जारी 
National लेटेस्ट न्यूज़
भाजपा शुरू करेगी संत रविदास जयंती वर्ष अभियान, गांव-गांव होगा दीप प्रज्ज्वलन
National लेटेस्ट न्यूज़
फायरिंग, अवैध हथियार और शराब मामले में फरार तीन आरोपियों के घर इश्तिहार चस्पा, सरेंडर नहीं करने पर कुर्की की चेतावनी
National लेटेस्ट न्यूज़
राशन कार्ड निर्माण की प्रक्रिया तेज गति से जारी 
National लेटेस्ट न्यूज़

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

टिकट चेकिंग अभियान में 252 यात्रियों से 1.24 लाख जुर्माना वसूला
National लेटेस्ट न्यूज़
विश्व प्रसिद्ध बासुकीनाथ श्रावणी मेले का उद्घाटन कल, संस्कृति मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू सहित तीन मंत्री रहेंगे उपस्थित
National लेटेस्ट न्यूज़
हार्डकोर 16 नक्सलियों ने झारखंड पुलिस के समक्ष किया आत्म समर्पण, हथियार और गोला बारूद पुलिस को सौंपा
National लेटेस्ट न्यूज़
धनबाद में चल रही है ईडी की छापेमारी, कोयला कारोबारियों में हड़कंप
National लेटेस्ट न्यूज़

You Might Also Like

Nationalलेटेस्ट न्यूज़

उमगा सूर्य मंदिर का नवीनीकरण होने से बदली तस्वीर

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़

एक्सिस बैंक की मुख्य शाखा में लगी आग, लाखों की संपत्ति खाक

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

छठ बाद बिहार से लौटने वाले रेलयात्रियों के लिए 6 हजार से अधिक विशेष ट्रेनें

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

गाँव से ओलंपिक तक, बिहार के खिलाड़ियों को मिलेगा नया मंच

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: nbtimesbihar@gmail.com

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?