मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, औरंगाबाद जिला इकाई की ओर से शहर स्थित सम्राट अशोक भवन में प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह चंद्रवंशी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री वैभव विशाल टैगोर ने किया। कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री सतीश कुमार सिंह थे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से 2026 तक के 12 वर्षों में भारत एक सशक्त, समृद्ध और सुरक्षित राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहा है। केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।
औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि “लोक सेवा ही संकल्प और गरीब कल्याण-अंत्योदय ही लक्ष्य” के मूल मंत्र के साथ मोदी सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियां विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। देश के आधारभूत ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और डिजिटल क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है।

विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उनके सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। वहीं पूर्व विधायक रणविजय शर्मा ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को लेकर चल रही सरकार ने पिछले 12 वर्षों में अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनका लाभ देश के सभी वर्गों को मिला है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेश मेहता, पूर्व जिला अध्यक्ष रामानुज पांडे, जिला उपाध्यक्ष अनीता सिंह, दीपक कुमार, रंजीत कुशवाहा, जिला मंत्री सुबोध सिंह, सुमन अग्रवाल, अशोक पांडे, सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष कौशल कुमार पिंटू, जिला मीडिया प्रभारी दीपक कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी, जितेंद्र गुप्ता, सुधीर शर्मा, जुलेखा खातून, उज्ज्वल सिंह, उदय सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष फिरदौस जमाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास सिंह, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविंद पासवान, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
सम्मेलन में वक्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के लक्ष्य पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।