21 नवंबर को वैशाली के जाफरपट्टी औद्योगिक क्षेत्र में प्रस्तावित जनसभा में शामिल होने के लिए लोगों को दिया आमंत्रण
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
जहानाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर भाजपा ने जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इसी क्रम में सदर प्रखंड के विभिन्न इलाकों में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोगों से मुलाकात कर वैशाली जिले के जाफरपट्टी औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा की जानकारी दी। इस दौरान लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।
जनसंपर्क अभियान में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिभूषण ठाकुर बचौल, जिला महामंत्री शुभम राज (मिट्ठू) और भाजपा ग्रामीण किनारी मंडल अध्यक्ष आदित्य पाण्डेय सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने क्षेत्र के लोगों से संपर्क कर जनसभा में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री के बिहार आगमन को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसके तहत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क कर लोगों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाई जा रही है।
अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने 21 नवंबर को वैशाली में आयोजित जनसभा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।