24 घण्टे में घर से चोरी के मामले का उद्भेदन
नवबिहार टाइम्स संवाददाता
दाउदनगर (औरंगाबाद)। थाना क्षेत्र के बाबू अमोना स्थित घर में हुए चोरी के मामले का 24 घंटे के अंदर पुलिस ने उद्भेदन किया है। लाखों रुपए के सोने चांदी के गहने के साथ तीन व्यक्ति को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
इस संबंध में शुक्रवार को थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि रजनीश कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर दर्ज कांड में त्वरित कर्रवाई करते हुये यह उपलब्धि हासिल की गई है। पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार दास के नेतृत्व में थाना स्तर से एक एसआईटी का गठन कर मात्र 12 घंटे के अंदर सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन, आसूचना संकलन, एवं तकनीकी अनुसंधान के माध्यम् से कांड का उद्भेदन करने भवन सफलता मिली।
अभियुक्त चंदन कुमार, साकिन-सोहर बिगहा, थाना हसपुरा, जितेन्द्र कुमार, साकिन- बाबु अमौना, थाना दाउदनगर और मुकेश कुमार साकिन हसपुरा को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से सोने जैसा चार जितिया, सोने जैसा एक जोड़ा झुमका, सोने जैसा एक चेन, चांदी का एक जोड़ा पायल और 17 बिछिया बरामद किया गया है।
एसआईटी में थानाध्यक्ष विकास कुमार, पुअनि सुदीश कुमार, विक्की कुमार सक्सेना, अभिषेक कुमार एवं परमानंद कुमार यादव, सिपाही दीपक कुमार एवं सुधीर कुमार राम शामिल रहे।