न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के निष्पादन को लेकर कई गांवों में एक साथ दबिश
नवबिहार टाइम्स संवाददाता
अकबरपुर (नवादा)। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के निष्पादन को लेकर अकबरपुर थाना पुलिस ने बुधवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाया। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में एक साथ दबिश देकर 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेजा गया।
थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों के निष्पादन को लेकर विशेष अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटियों में अकबरपुर निवासी संदीप कुमार उर्फ गुड्डू, पिता शम्भू शरण प्रसाद, बकसंडा निवासी नीरज सिंह, पिता कृवज सिंह एवं रौशन प्रताप सिंह, पिता नरेश सिंह, अलखडीहा निवासी धर्मेंद्र यादव एवं शुगवा यादव, दोनों पिता गाजो यादव, रामदेव मोड़ निवासी दिनेश राम, पिता देवकी राम, केंदुआ निवासी नारायण राजवंशी, पिता सुदामा राम, पंचरुखी कोठी निवासी रणबीर तिवारी, पिता नागेश्वर तिवारी तथा बलिया बुजुर्ग निवासी कन्हैया कुमार एवं राहुल कुमार, दोनों पिता त्रिवेणी सिंह शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, संदीप कुमार उर्फ गुड्डू के विरुद्ध जेएम प्रथम नवादा की अदालत में जीआर कांड संख्या 2936/16, जबकि नीरज सिंह एवं रौशन प्रताप सिंह के विरुद्ध जेएमएफसी नवादा की अदालत में जीआर कांड संख्या 3824/20 से संबंधित वारंट जारी था। धर्मेंद्र यादव के विरुद्ध एक्साइज स्पेशल एससी/एसटी (पीओए) नवादा में केस संख्या 67/17 तथा शुगवा यादव के विरुद्ध इसी न्यायालय में एसटीआर संख्या 325/17 से संबंधित वारंट था।
इसी प्रकार दिनेश राम एवं नारायण राजवंशी के विरुद्ध जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम नवादा की अदालत से क्रमशः पीबी संख्या 186/26, एसटीआर संख्या 339/26 तथा एसटीआर संख्या 339/16 से संबंधित वारंट था। रणबीर तिवारी के विरुद्ध जेएमएफसी कोर्ट संख्या छह नवादा में जीआर संख्या 2785/15, जबकि कन्हैया कुमार एवं राहुल कुमार के विरुद्ध जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम नवादा की अदालत में क्रमशः पीबी संख्या 195/26 तथा एसटीआर संख्या 217/24 से संबंधित वारंट जारी था।
थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन को लेकर पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।