नवबिहार टाइम्स संवाददाता
दाउदनगर (औरंगाबाद)। विवेकानन्द मिशन स्कूल में प्रार्थना सभा के उपरांत विवेकानन्द ब्रिगेड ग्रीन मिशन इको क्लब के अंतर्गत आत्मोदय अभियान रथ को संस्था के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह, प्राचार्य शैलेश कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
34 छात्र-छात्राओं के दल को शिक्षक एवं विवेकानन्द ब्रिगेड पदाधिकारी लोकेश पाण्डेय, सुदर्शन प्रसाद एवं शिक्षिका रिशु कुमारी के नेतृत्व में मेंहदिया धाम, मेंहदिया थाना, जयपुर उच्च विद्यालय में महोगनी, सागवान, अमरूद एवं बेल का पौधा रोपण किया गया। साथ ही विद्यालय के बच्चों ने ग्रामीणों, महिलाओं तथा पदाधिकारियों से संवाद कर पर्यावरण, जलसंरक्षण, स्वास्थ्य और स्वच्छता की जानकारी दीतथा उनसे संबंधित संभावित संकटों पर भी चर्चा की।
इस पुण्य सामाजिक कार्य के लिए संस्था के निदेशक डॉ. शम्भूशरण सिंह ने अपने संदेश में सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को सहृदय से धन्यवाद दिया और कहा कि- ’’पृथ्वी हमें अपने पूर्वजों से विरासत में नहीं मिली है। हम इसे अपनी आने वाली पीढ़ियों से उधार लेते हैं इसलिए इसकी रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है।’’
अभियान के प्रथम चरण में मेंहदिया घाम, मेहंदिया थाना तथा सर गणेशदत्त जयपुर उच्च विद्यालय में आचार्य अजय जी, गौरव जी, प्रवीन जी, पैक्स अध्यक्ष अंकित शर्मा, मेंहदिया थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, पत्रकार सरयू कुमार, शिक्षक मुन्ना कुमार शर्मा, लवकुश शर्मा, रंजीत शर्मा, रूपेश कुमार तिवारी, ग्रामीण उदय शर्मा, टुल्लू जी, मानसी कुमारी शामिल रहे।
बच्चों ने पौधारोपण किया गया व लोगों से यह आग्रह किया कि ’प्रकृति हमारी धरोहर है, इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।’ इसलिए हम लोगों को पेड़-पौधों की सुरक्षा पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। क्योंकि पेड़-पौधें धरती का गहना है और हरियाली उसका श्रृंगार।