By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    BiharPatna

    महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, दिया जागरूकता का संदेश

    सुरक्षित महिला, सुरक्षित बच्चा और सुरक्षित समाज का लिया संकल्प नवबिहार टाइम्स…

    By Suraj Kumar
    BiharPatna

    CHC में 9:30 बजे तक ओपीडी से डॉक्टर नदारद, मरीज रहे परेशान

    मरीजों ने लगाया समय पर डॉक्टर नहीं आने का आरोप, प्रभारी चिकित्सा…

    By Suraj Kumar
    BiharPatna

    ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़ 15 लाख के जेवर चोरी, 90 हजार रुपये नकद भी ले गए चोर 

    CCTV का हार्ड डिस्क उखाड़ ले जाने से जांच में चुनौती नवबिहार…

    By Suraj Kumar
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    DhanbadJharkhand

    धनबाद के टुंडी में हाथियों का कहर : पारा शिक्षक को कुचलकर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  धनबाद। टुंडी प्रखंड के जांताखूंटी पंचायत स्थित गुलियाडीह गांव में…

    By Suraj Kumar
    Jharkhand

    एलआईसी की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, सूझबूझ से बची जानें

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो जमशेदपुर। शहर के व्यस्त इलाके बिष्टुपुर स्थित एलआईसी (LIC)…

    By Editor NBT
    Jharkhand

    तीन नाबालिग बच्चियां लापता, चार दिन बाद झारखंड-बंगाल सीमा से बरामद

    परिजनों ने जताया बच्चियों के अनुचित व्यापार की आशंका, पुलिस की सक्रियता…

    By Editor NBT
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

धनबाद के टुंडी में हाथियों का कहर : पारा शिक्षक को कुचलकर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, दिया जागरूकता का संदेश

CHC में 9:30 बजे तक ओपीडी से डॉक्टर नदारद, मरीज रहे परेशान

Stay Connected

Find us on socials
248.1KFollowersLike
61.1KFollowersFollow
InstagramFollow
165KSubscribersSubscribe
Follow US
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

नए साल में मिल सकती हैं औरंगाबाद को कई उपलब्धियां

NBT Admin
Last updated: January 3, 2025 11:14 am
By NBT Admin
Share
6 Min Read
SHARE

एनटीपीसी फेज–2 के निर्माण से लेकर उत्तर कोयल नहर के निर्माण में गति आने की उम्मीद

नवबिहार टाइम्स संवाददाता 

- Advertisement -

औरंगाबाद। औरंगाबाद जिले को नए साल 2025 में कई बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं जिनमें एनटीपीसी फेज 2 के निर्माण से लेकर उत्तर कोयल नहर के निर्माण में गति भी शामिल है।

विदित हो कि औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड में एनटीपीसी का एक प्रोजेक्ट बिजली उत्पादन कर रहा है जिसकी बिजली उत्पादन क्षमता 1980 मेगावाट है. वर्ष 2024 में केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय तथा एनटीपीसी ने इसी परिसर में 800–800 मेगावाट क्षमता की तीन नई यूनिट की स्थापना का निर्णय लिया है. इसके लिए तमाम कागजी कार्यवाही पूरी कर दी गई है और उम्मीद की जा रही है कि वर्ष 2025 से इनका निर्माण शुरू हो जाएगा. इसे एनटीपीसी नवीनगर फेज टू कहा गया है. इन तीनों यूनिट के निर्माण से नवीनगर स्थित एनटीपीसी पावर प्लांट की उत्पादन क्षमता 4380 मेगावाट हो जाएगी और यह देश के सबसे बड़े विद्युत उत्पादक प्लांट में से एक हो जाएगा. इसी प्रकार नवीनगर में ही स्थित भारतीय रेल बिजली कंपनी के प्लांट में सोलर प्लांट लगाने की योजना की शुरुआत भी इस वर्ष से हो सकती है।

- Advertisement -

सड़क परिवहन में भी इस वर्ष औरंगाबाद को कई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं. इनमें सबसे महत्वपूर्ण वाराणसी–कोलकाता एक्सप्रेस वे के निर्माण की शुरुआत शामिल है. इस एक्सप्रेस वे को कुछ साल पहले केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई थी और इसके लिए भू अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. विभिन्न कंपनियों को काम अलॉट किया जा चुका है और उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष इस बेहद महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा. इसी प्रकार जीटी रोड के सिक्स लेन का निर्माण पिछले कई वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि औरंगाबाद जिले की सीमा के अंतर्गत सिक्स लेन निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है और मार्च 2025 तक औरंगाबाद जिले में इसका निर्माण पूरा होने की उम्मीद है. इसमें जितने भी ओवर ब्रिज बने थे उनका बेसिक ढांचा तैयार हो गया है तथा एप्रोच रोड का निर्माण भी जारी है।

जसोईया मोड पर भी हाई लेवल एलाइनमेंट का काम लगभग पूरा हो चला है. मदनपुर के पास बनने वाले बाईपास का निर्माण अभी लटका हुआ है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्दी यहां भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा. ट्रैफिक के लिहाज से सबसे बदतर स्थिति औरंगाबाद–पटना एनएच 139 की है. वर्तमान सड़क की हालत बहुत जर्जर है और इसे 4 लेन करने की मांग लंबे अरसे से उठ रही है. सूत्रों के मुताबिक इस सड़क की मरम्मत का ठेका एक कंपनी को दिया जा चुका है और फरवरी माह में इसकी मरम्मत का कार्य शुरू होने की उम्मीद है. इस बीच गया में पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा 5500 करोड़ की लागत से इस सड़क के 4 लेने किए जाने की घोषणा भी की जा चुकी है. उम्मीद की जा रही है की 2025 के अंत तक इस दिशा में कुछ ठोस काम होगा।

- Advertisement -

आमस-दरभंगा एक्सप्रेस वे से औरंगाबाद जिले को भी काफी लाभ होगा क्योंकि यह औरंगाबाद की सीमा से मात्र 8 किलोमीटर दूर से गुजरेगा. भूमि अधिग्रहण को लेकर चल रहे पेंच की वजह से इसका काम पिछले कई सालों से अधूरा पड़ा है. सूत्रों के मुताबिक इस वर्ष भूमि अधिग्रहण के पेंच को दूर कर इसके निर्माण की शुरुआत भी हो सकती है।

रेल यातायात में एक बड़ी उपलब्धि सोनगर बाईपास लाइन है इसके लिए भू अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है और वर्ष 2025 में इसका निर्माण शुरू होने की उम्मीद है. हालांकि बिहटा–औरंगाबाद रेल लाइन परियोजना अभी भी ठंडे बस्ती में है।

अगर चिकित्सा के क्षेत्र की बात करें तो सदर अस्पताल का नया भवन इस वर्ष लोकार्पित हो सकता है. इसके साथ ही औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की दिशा में भी ठोस कार्रवाई हो सकती है. इसके लिए कागजी कार्रवाई का कार्य वर्ष 2024 में पूरा हो चुका है और 2025 में सरकार इसके लिए आवंटन कर सकती है. इसी प्रकार ट्रामा सेंटर का निर्माण भी इस वर्ष शुरू होने की उम्मीद है।

- Advertisement -

कई दशकों से लटकी पड़ी उत्तर कोयल परियोजना में विस्थापितों को मुआवजा देने का कार्य अंतिम चरण में है और माना जा रहा है कि इस वर्ष उसके निर्माण में भी गति आएगी. कुछ अन्य छोटी-मोटी उपलब्धियां भी औरंगाबाद के हिस्से में इस वर्ष आ सकती हैं जिनमें कलेक्ट्रेट भवन के निर्माण की शुरुआत, सभी पंचायत में खेल मैदान के निर्माण कार्य का पूर्ण होना आदि भी शामिल है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love6
Sad1
Happy4
Sleepy1
Angry3
Dead0
Wink2

Live News

Latest News

धनबाद के टुंडी में हाथियों का कहर : पारा शिक्षक को कुचलकर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश
National लेटेस्ट न्यूज़
महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, दिया जागरूकता का संदेश
National लेटेस्ट न्यूज़
CHC में 9:30 बजे तक ओपीडी से डॉक्टर नदारद, मरीज रहे परेशान
National लेटेस्ट न्यूज़
ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़ 15 लाख के जेवर चोरी, 90 हजार रुपये नकद भी ले गए चोर 
National लेटेस्ट न्यूज़

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित, आंगनवाड़ी सहायिका हुईं सम्मानित 
National लेटेस्ट न्यूज़
सहकारिता का मूल उद्देश्य ‘सहकार से समृद्धि’ तथा सभी को विकास की मुख्यधारा से है जोड़ना 
National लेटेस्ट न्यूज़
औरंगाबाद में नए डी-पीएनजी कनेक्शन के लिए मानक प्रक्रिया निर्धारित, घर-घर सर्वेक्षण से लेकर कनेक्शन एवं बिलिंग तक पूरी प्रक्रिया तय
National लेटेस्ट न्यूज़
धावा दल ने होटल से एक बाल श्रमिक को कराया विमुक्त
National लेटेस्ट न्यूज़

You Might Also Like

Nationalलेटेस्ट न्यूज़

सखी सहायता डेस्क के जरिए छात्राओं के बीच स्वच्छता किट का वितरण

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही ने किया हिन्दी भवन का निरीक्षण 

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

अग्निशमन विभाग ने मॉक ड्रिल कर ग्रामीणों को किया जागरूक, गर्मी में सतर्कता बरतने की अपील

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

विशेष टिकट चेकिंग अभियान में 160 बेटिकट यात्री पकड़े गए, 89 हजार जुर्माना वसूला

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: nbtimesbihar@gmail.com

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?