नवबिहार टाइम्स संवाददाता
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र के माने मठिया गांव के पास छपरा-सिवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर टोटो व बाइक की आमने-सामने टक्कर में विक्की कुमार महतो (20) की मौके पर ही मौत हो गई। वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगाईडीह गांव के धुपनाथ महतो का पुत्र था। इस हादसे में उसका साथी टेंगल महतो (पुत्र: कामेश्वर महतो) गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को छपरा सदर अस्पताल भिजवाया। एकमा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार विक्की अपने दोस्त के साथ बाइक से नरहनी गांव में मौसी के घर गया था और लौटते समय यह हादसा हुआ। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।