पूर्व सांसद वीरेन्द्र सिंह का नबीनगर विधानसभा क्षेत्र में लगातार जारी है ग्राम संपर्क यात्रा
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। वर्ष 2005 से पूर्व महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उनके विकास पर कोई काम नहीं किया गया था। लेकिन नीतीश सरकार पिछले 20 वर्षों से महिला शिक्षा एवं उनके विकास पर काम कर रही है और महिलाओं को रोजगार देने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। अब महिलाएं अपनी मेहनत से ना केवल बिहार की प्रगति में योगदान दे रही हैं, बल्कि वे अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत भी कर रही हैं। यह बातें औरंगाबाद के पूर्व सांसद सह नबीनगर के पूर्व विधायक वीरेन्द्र कुमार सिंह ने शनिवार को ग्राम जन संपर्क यात्रा के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 में महिलाओं को प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति में 50% आरक्षण दिया गया। वर्ष 2006 में ही पंचायती राज संस्थाओं एवं वर्ष 2007 में नगर निकायों में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया गया और इसके तहत अब तक 4 चुनाव हो गए हैं। वर्ष 2013 से पुलिस में महिलाओं के लिए 35% आरक्षण दिया गया। अब बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या देश में सबसे अधिक है। वर्ष 2016 से महिलाओं को सभी सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण दिया गया। अब इस आरक्षण का लाभ केवल बिहार की महिलाओं को ही मिलेगा, इससे उन्हें पहले से ज्यादा लाभ होगा। विदित हो कि पूर्व सांसद का नबीनगर विधानसभा क्षेत्र में लगातार ग्राम संपर्क यात्रा जारी है।
नबीनगर के प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व सांसद नबीनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ठेंगो पंचायत में ग्राम संपर्क यात्रा किए। उन्होंने कवला, रजवारिया कला, रजवारिया खुर्द, कांदू बीघा, खेदन बीघा, गोसलडीह, चमराही, काशी तेन्दुआ, राटा बीघा, पहलाद बीघा, गोगो दक्षिणी, गोगो उतरी, ठेंगो, कोईरीडीह एवं नोनिया बीघा गांव में ग्राम संपर्क यात्रा किया। इस दौरान पूर्व सांसद ने वहां के ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही समस्या का समाधान करने का भी आश्वासन दिया। वहीं जगह–जगह ग्रामीणों ने भी पूर्व सांसद का स्वागत किया।
यात्रा में जदयू जिला उपाध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य सूर्यवंश सिंह, विधायक प्रतिनिधि रामेश्वर सिंह, जदयू जिला उपाध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य महावीर कुशवाहा, मुखिया प्रतिनिधि विजय पासवान, पूर्व पैक्स अध्यक्ष रामध्यान सिंह यादव, जिला प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह, पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, सरपंच संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, नबीनगर जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष लमंटू कुमार सिंह, गुप्ता प्रसाद चंद्रवंशी, शिव शंकर तिवारी, साहब दयाल सिंह, सुभाष सिंह, युवा नेता सुजीत सिंह, रामप्रवेश सिंह, शिवपूजन सिंह आदि उपस्थित रहे। पूर्व सांसद की ग्राम जन संपर्क यात्रा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।