नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
गया। भारतीय जनता पार्टी गया जी विधानसभा क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को सम्राट होटल, गया में आयोजित की गई। बैठक में बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार की विशेष उपस्थिति रही। बैठक में गया जिला के पदाधिकारी, विभिन्न मंचों और मोर्चों के अध्यक्ष, तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक रणनीति और बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि गया जी शहर विधानसभा क्षेत्र (230) में भाजपा जनता के सहयोग और सरकारों द्वारा किए गए विकास कार्यों के आधार पर लगातार नौवीं बार विजय का रिकॉर्ड दर्ज करेगी। कार्यकर्ताओं ने यह भी संकल्प व्यक्त किया कि आगामी चुनाव में एनडीए प्रत्याशी को रिकॉर्ड एक लाख वोटों के अंतर से विजयी बनाकर गया जी विधानसभा में फिर से कमल खिलाया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राजनीति सेवा और विकास के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जनकल्याण की अनेक योजनाओं के माध्यम से राज्य और देश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।
उन्होंने कहा कि ‘सात निश्चय योजना – भाग 2’, ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल योजना’, ‘मुख्यमंत्री सड़क संपर्क योजना’, ‘कुशल युवा कार्यक्रम’, ‘हर घर नल का जल’, ‘125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना’, ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ और ‘नारी वंदन योजना’ जैसी योजनाओं ने आम नागरिकों के जीवन में ठोस परिवर्तन किया है। वहीं, केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री अन्नपूर्णा योजना’ ने गरीब परिवारों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराकर सामाजिक सुरक्षा को मजबूत किया है।
उन्होंने बताया कि गया शहर में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से गया जी विधानसभा में एक बार फिर प्रचंड विजय सुनिश्चित है। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा सरकार की नीतियों और योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा, विकास कुमार, प्रदेश नेता प्रेम सागर, विधानसभा प्रभारी नीरज निश्चल, महामंत्री पप्पु चंद्रवंशी, अशोक कुमार, विनोद सिंह, अमर शेखर, संगठन विस्तारक अनिल मलाड, ऋषि लोहानी, शंभू यादव, अनिल गुप्ता, मनीष सोनू, धीरू सिन्हा, हरि यादव, आशोक गुप्ता, सुरेंद्र यादव, राजेश मस्तान, कौशलेंद्र, पवन कुमार, राम पुकार सिंह, कृष्णा साव, राजनंदन गांधी, वेद प्रकाश, सूरज राणा, गोपाल चंद्रवंशी, शिवनारायण चंद्रवंशी, वाहिद अली, दीपक कुमार, सूरज सेठ, पवन कुमार, बन्टी वर्मा, डॉ. रूबी, करूणा सिंह, नीलम, विनोद पासवान, नीतीश कुमार, अशोक साहनी और गौतम कुमार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।