नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। मण्डल कारा, औरंगाबाद में संसीमित सभी महिला कैदियों के मध्य छठ व्रत के मद्देनजर नये वस्त्र का वितरण कारा अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार एवं उपाधीक्षक सरोज कुमार के द्वारा किया गया। महिला बंदियों को उनके इच्छा के अनुरूप साड़ी सेट अथवा सलवार-समीज उपलब्ध कराया गया। नये वस्त्र पाकर महिला कैदियों के चेहरे पर खुशी दिखी।

मौके पर उच्च कक्षपाल रविन्द्र कुमार, महिला कक्षपाल नीतू कुमारी उपस्थित रहे। बताते चलें कि वर्तमान में मंडल कारा में 20 महिला कैदी संसीमित हैं और महिला कैदियों के साथ सांसीमित बच्चों की संख्या शून्य है। इस साल कारा मे छठ करने वाले बंदियों की संख्या शून्य है।