केन्द्रीय मंत्री ने की एनडीए प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह को भारी मतों से चुनाव जिताने की अपील
नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मदनपुर (औरंगाबाद)। रविवार को मदनपुर खेल मैदान में आयोजित विशाल चुनावी सभा को केन्द्रीय मंत्री सह हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा है रफीगंज विधानसभा से एनडीए के उम्मीदवार प्रमोद कुमार सिंह को भारी मतों से जीता कर विधानसभा में भेजें, उन्हें मंत्री बनाने का काम किया जाएगा। कहा कि नीतीश कुमार जब किसी कारण मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए थे तब वे एक गरीब महादलित के बेटा जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाने का काम किए थे। जबकि नीतीश कुमार चाहते तो वे किसी जाति के लोगों को बना देते। वहीं जब लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री से हटे तो वे अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया था। अब लालू राबड़ी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।

श्री मांझी ने कहा कि जब वर्ष 2005 में एनडीए गठबंधन जीती और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने तब बिहार में विकास होना शुरू हुआ। अपहरण, दंगा फसाद, लूटपाट होना बंद हुआ। सुशासन की सरकार में हर लोग भयमुक्त होकर रहने लगे। आज चारों तरफ रोड का जाल बिछाया हुआ है। मैं 1980 से विधायक हूं। मैंने सब कुछ देखा है। उस समय रोड, पीने की पानी, बिजली नहीं हुआ करता था। विकास का नाम नहीं था। लेकिन आज विकास ही विकास है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि एनडीए प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह को चुनाव चिन्ह तीर छाप पर बटन दबा कर भारी मतों से विजयी बनाने का काम करें। वहीं जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि प्रमोद सिंह पहले से ही समाज के लोगों को सेवा करते आ रहे हैं। वे अपना जीवन जनता की सेवा में समर्पित कर दिए हैं। अब उन्हें जीताएं और तेजी से विकास करने का काम करेंगे।
पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने मतदाताओं से अपील किया कि प्रमोद कुमार सिंह को तीर छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से जीताने का काम करें। राजद और इण्डिया गठबंधन के लोग आम जनता को गुमराह कर नौवीं फेल तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। उनके मकसद पुरा नहीं होने देना है।
सभा में राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर पासवान ने जदयू का दामन थामा। सभा की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने एवं संचालन जदयू के प्रखंड अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने किया। मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष पियूष रंजन उर्फ रिशु सिंह, मुखिया भोला ठाकुर, अनिल ठकराल, जदयू जिला उपाध्यक्ष नीतु सिंह, अखिलेश मेहता, गीता देवी, लवलेश गहलौत, किरण बाला, शिवपूजन यादव, पंकज कुमार सिंह, रणविजय मेहता आदि मौजूद रहे।