तिरंगा स्थल से शुरू हुई सफाई की मुहिम, प्रशासन, नगर निगम, मीडिया और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की रही सहभागिता
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
सासाराम। सासाराम शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से रविवार, 27 सितंबर को रेलवे स्टेशन क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में उप विकास आयुक्त आकांक्षा आनंद, सदर एसडीएम प्रिया रानी समेत जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

सुबह 8 बजे स्टेशन परिसर स्थित तिरंगा स्थल से शुरू हुए अभियान में नगर निगम के सफाईकर्मियों, मीडिया प्रतिनिधियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने भी भाग लिया। अभियान के माध्यम से स्टेशन क्षेत्र में साफ-सफाई और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।
अधिकारियों की मौजूदगी में स्वच्छता का संदेश अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की सहभागिता के साथ आम लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। इस पहल का उद्देश्य शहर में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और नागरिकों को सफाई के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित करना रहा। स्वच्छ सासाराम के लिए जनभागीदारी जरूरी स्वच्छता अभियान के जरिए लोगों से अपील की गई कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा नहीं फैलाएं और शहर को साफ रखने में प्रशासन का सहयोग करें।