जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय के नेतृत्व में किया गया सम्मान कार्यकम
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। संज्ञा समिति जिला इकाई औरंगाबाद के अध्यक्ष अशोक पांडेय के नेतृत्व में रफीगंज के विधायक प्रमोद कुमार सिंह को उनके आवास पर माल्यार्पण, शॉल, मोमेंटो और भगवान सूर्य के चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय ने बताया कि प्रमोद कुमार सिंह एक लोकप्रिय नेता के साथ साथ जनता के सुख-दुख में खड़ा रहने वाले नेता हैं। रफीगंज के विधायक बनने पर उन्हें संज्ञा परिवार बधाई एवं शुभकामनाएं देती है। साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना करती है।
इसके उपरान्त विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने भी संज्ञा समिति के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों को माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि संज्ञा समिति वर्तमान में अच्छा कार्य कर रही है। संज्ञा समिति के द्वारा हमें सम्मानित किया गया जो अत्यंत ही गौरवपूर्ण और भावपूर्ण क्षण रहा। उन्होंने अभिभावक सम्मान समारोह, केताकी में मेडिकल कैंप सहित अन्य सामाजिक गतिविधियों की काफी सराहना किया।
मौके पर केंद्रीय सह सचिव आशुतोष पाठक, उपाध्यक्ष उज्जवल रंजन, संयोजक अजीत मिश्रा, कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा, अंकेक्षक भारती भूषण, कार्यालय प्रभारी पंडित रौशन मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य मनोज मिश्रा, आचार्य विशाल मिश्रा, संजय मिश्रा और शुभम पांडेय सहित अन्य उपस्थित रहें।