By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    BiharAurangabad

    अनुग्रह मध्य विद्यालय में धूमधाम से मना विश्व पृथ्वी दिवस, बच्चों ने लिया हरित संकल्प

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो औरंगाबाद। जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री अनुग्रह मध्य विद्यालय…

    By NBT Admin
    BiharAurangabad

    अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध की गई 120 गिरफ्तारियां और 360.67 लाख रुपये की वसूली

    परिवहन एवं खनन संबंधित राजस्व संग्रह की समीक्षा बैठक आयोजित नवबिहार टाइम्स…

    By NBT Admin
    BiharAurangabad

    विवेकानंद स्कूल के छात्रों का जेईई मेन्स में जलवा, आयुष ने पाया 99.8 परसेंटाइल

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो औरंगाबाद। जेईई मेन्स सेशन-2 के परीक्षा परिणाम में शहर…

    By NBT Admin
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    JharkhandRanchi

    डाक विभाग ने प्रतिभाओं को किया पुरस्कृत

    'दीन दयाल स्पर्श' और 'ढाई आखर' प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान नवबिहार…

    By NBT Admin
    JharkhandDhanbad

    केंदुआडीह में 6 दिन बाद भी नहीं सुधरी सड़क, विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो धनबाद। धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग के केंदुआडीह में हुए सड़क…

    By NBT Admin
    JharkhandRanchi

    द्वितीय विश्व युद्ध के समय का 227 किलोग्राम वजनी बम को किया गया डिफ्यूज

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  जमशेदपुर। जमशेदपुर के बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी तट पर…

    By NBT Admin
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

अनुग्रह मध्य विद्यालय में धूमधाम से मना विश्व पृथ्वी दिवस, बच्चों ने लिया हरित संकल्प

अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध की गई 120 गिरफ्तारियां और 360.67 लाख रुपये की वसूली

विवेकानंद स्कूल के छात्रों का जेईई मेन्स में जलवा, आयुष ने पाया 99.8 परसेंटाइल

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़National

मकर संक्रांति महोत्सव में लोकगायिका सृष्टि लक्ष्मी, तान्या मौआर ने दी आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

NBT Admin
Last updated: January 14, 2026 8:07 pm
By NBT Admin
Share
4 Min Read
SHARE

सोन तट, दाउदनगर में मकर संक्रांति महोत्सव–2026 का भव्य आयोजन

नवबिहार टाइम्स ब्यूरो

- Advertisement -

औरंगाबाद। आज कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, औरंगाबाद के संयुक्त तत्वावधान में काली स्थान, सोन तट, दाउदनगर में मकर संक्रांति महोत्सव–2026 का भव्य आयोजन किया गया। उक्त महोत्सव का उद्घाटन सांसद, काराकाट राजाराम सिंह एवं विधायक, ओबरा प्रकाश चंद्र द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

- Advertisement -

कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार गीत के सस्वर गायन के साथ किया गया। तत्पश्चात सांसद, विधायक, अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद, अनुमंडल पदाधिकारी, दाउदनगर तथा अन्य जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर विधिवत महोत्सव का उद्घाटन किया गया।

- Advertisement -

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, दाउदनगर द्वारा सांसद, विधायक एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों एवं विशिष्ट अतिथियों को पौधा एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया।

महोत्सव के दौरान कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता, रस्साकशी, पतंगबाजी, बैलून प्रतियोगिता सहित अन्य खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त पारंपरिक दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का भी सफल आयोजन किया गया।

- Advertisement -

साथ ही जिले की प्रसिद्ध लोकगायिका सृष्टि लक्ष्मी, तान्या मौआर एवं अन्य कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक स्वरूप प्रदान करने हेतु विभिन्न स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए गए तथा फूलों एवं सजावटी सामग्री से सुसज्जित किया गया, जहां पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों द्वारा उत्साहपूर्वक सेल्फी ली गई।

- Advertisement -

सांसद राजाराम सिंह ने अपने संबोधन में उपस्थित जनसमूह को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मकर संक्रांति सूर्य उपासना से जुड़ा एक प्राचीन एवं वैज्ञानिक महत्व का पर्व है। उन्होंने ऋग्वेद में वर्णित सूर्य, इंद्र, अग्नि एवं वरुण देवताओं की पूजा का उल्लेख करते हुए कहा कि सृष्टि के आरंभ से ही मानव ने प्रकृति के कल्याणकारी तत्वों की आराधना की है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति एवं छठ पर्व सूर्य से जुड़ी हमारी सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक हैं। यह पर्व सदियों से नदियों के तट एवं संगम स्थलों पर मेलों के रूप में मनाया जाता रहा है। उन्होंने इस परंपरागत मेले को महोत्सव के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए इसे संस्कृति संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

विधायक प्रकाश चंद्र ने अपने संबोधन में कहा कि दाउदनगर क्षेत्र की कला, संस्कृति एवं परंपराएं प्राचीन काल से ही समृद्ध रही हैं। उन्होंने दाउदनगर के प्रसिद्ध पीतल उद्योग एवं जीउतिया पर्व का उल्लेख करते हुए कहा कि यह क्षेत्र सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सोन नदी के तट पर लगने वाला यह मेला बचपन की स्मृतियों से जुड़ा है, जो अब जिला प्रशासन के सहयोग से भव्य महोत्सव के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इससे खेल प्रेमियों, स्थानीय कलाकारों एवं छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। दंगल कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों के आयोजन के लिए उन्होंने सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की सराहना की।

कार्यक्रम में जिला योजना पदाधिकारी अविनाश प्रकाश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रत्ना प्रदर्शनी, जिला परिवहन पदाधिकारी सुनंदा कुमारी, वरीय उपसमाहर्ता रितेश कुमार यादव, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी कुमार पप्पू राज, प्रखंड विकास पदाधिकारी दाउदनगर, अंचल अधिकारी दाउदनगर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

TAGGED:Makar Sankranti festival
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Live News

Latest News

अनुग्रह मध्य विद्यालय में धूमधाम से मना विश्व पृथ्वी दिवस, बच्चों ने लिया हरित संकल्प
लेटेस्ट न्यूज़ National
अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध की गई 120 गिरफ्तारियां और 360.67 लाख रुपये की वसूली
लेटेस्ट न्यूज़ National
विवेकानंद स्कूल के छात्रों का जेईई मेन्स में जलवा, आयुष ने पाया 99.8 परसेंटाइल
लेटेस्ट न्यूज़ National
औरंगाबाद पुलिस ने जिला अतिथि गृह से 8 अपराधकर्मी को 2 हथियार के साथ किया गिरफ्तार
लेटेस्ट न्यूज़ National

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जनगणना-2027 में प्रत्येक परिवार एवं व्यक्ति की सही जानकारी का संकलन है आवश्यक
लेटेस्ट न्यूज़ National
डाक विभाग ने प्रतिभाओं को किया पुरस्कृत
लेटेस्ट न्यूज़ National
केंदुआडीह में 6 दिन बाद भी नहीं सुधरी सड़क, विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी
लेटेस्ट न्यूज़ National
द्वितीय विश्व युद्ध के समय का 227 किलोग्राम वजनी बम को किया गया डिफ्यूज
लेटेस्ट न्यूज़ National

You Might Also Like

लेटेस्ट न्यूज़National

55 लाख की ठगी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार 

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

हर–हर महादेव से गुंजा शिवालय, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

9 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पटना में होगा भव्य अभिनंदन समारोह

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

इस्कॉन में जयंती योग में मनाई गई जन्माष्टमी 

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?