पूर्व जिलाध्यक्ष इन्द्रदेव यादव की आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा आयोजित
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिवंगत इन्द्रदेव यादव की आत्मा की शांति हेतु बुधवार को शहर के कुंडा हाउस में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया। सभा की अध्यक्षता व संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने की।
इस अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वे व्यक्ति नही व्यक्तित्व थे। उनका मार्गदर्शन हमें सदैव प्राप्त होता रहता था। वे एक कुशल संगठनकर्ता तथा समर्पित कार्यकर्ता थे। उनका व्यक्तित्व सभी कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक है। वे मेरे अग्रज थे उनकी मृत्यु समाज के साथ साथ व्यक्तिगत क्षति है, नजदीक समय मे जिसकी भरपाई संभव नही है।
वरीय भाजपा नेता अनिल सिंह ने कहा कि उनका जाना एक युग का अंत है। साथ ही यह विचार करने का वक्त है कि एक कार्यकर्ता ने जीवन मे क्या पाया? अध्यक्षीय भाषण देते हुए पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि वे मेरे राजनीतिक गुरु थे। पिता के समान सदा सही राह दिखाते रहते थे। एक वकील के रूप में वे सदा समाज से जुड़े रहे और किसी गरीब को आर्थिक अभाव के कारण कानूनी सेवा से वंचित नही होने दिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक शिवनंदन जी, पूर्व विधायक सुरेश मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिता सिंह, अजय श्रीवास्तव, रामकेवल सिंह, प्रो अटल बिहारी वाजपेयी, लोजपा नेता विजय अकेला, कॉंग्रेस नेता धीरेंद्र सिंह, पैक्स अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, मुस्ताख़ अहमद, विकास कुमार बारूद, जुलेखा खातून, दीपक कुमार, लालदेव यादव, इंदू सिंह, देवंती देवी, पूर्व मुखिया सुरेंद्र गुप्ता, अश्विनी तिवारी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।