नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
सीवान। स्वतंत्रता सेनानी एवं जनकवि स्वर्गीय रामलखन सिंह के परपौत्र तथा सीवान के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक सह एच.एम.ए.आई. के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. यतींद्र नाथ सिन्हा एवं बच्ची देवी, शिक्षिका के ज्येष्ठ पुत्र अमितेंद्र नाथ सिन्हा सी.आर.पी.एफ में आई.जी. हैं जो भुवनेश्वर (ओडिशा) में पदस्थापित हैं। अमितेंद्र नाथ सिन्हा एक कुशल प्रशाश्निक पदाधिकारी होने के साथ ही सांस्कृतिक, साहित्यिक, सामाजिक, संवेदनशील, सहज व्यक्तित्व के निर्विवाद अप्रतिम सौंदर्य और महानतम प्रतिभा के अनोखे मिश्रण को समेटे सीवान जिला के सिहौता बंगरा की मिट्टी के लाल हैं जिन्हें मनुष्यता की उच्चतम शिखर पर स्थापित कर दिया।
इन्हीं सारी विशेषाओं की वजह से श्री सिन्हा को सी.आर.पी.एफ. के 87वें स्थापना दिवस के अवसर पर गोवाहटी (असम) के इंदिरा गांधी ऐथ्लेटिक स्टेडियम में दिनांक 19 से 21 फरवरी, 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय समारोह में राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त “पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस” एवार्ड को मुख्य अतिथि जी.पी. सिंह, पुलिस महानिदेशक सी.आर.पी.एफ., नई दिल्ली ने भेंट कर सम्मानित किया।