नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
पटना। पर्यावरणीय स्थिरता एवं सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड), पूर्वी क्षेत्र-I, क्षेत्रीय मुख्यालय पटना ने आज पाटलिपुत्र स्टेशन पर डस्टबिन सौंपे। यह पहल (स्वच्छता एक्शन प्लान) 2025-26 के अंतर्गत क्रियान्वित की गई है।
कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत की गई इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्टेशन पर अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ करना है, ताकि प्रतिदिन यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों के लिए स्वच्छ एवं स्वास्थ्यकर वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
डस्टबिन सौंपने के इस औपचारिक कार्यक्रम में पावरग्रिड के वरिष्ठ महाप्रबंधक (मानव संसाधन) रजत प्रसाद एवं पाटलिपुत्र स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक मिथिलेश शरण मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर पावरग्रिड तथा भारतीय रेल के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
पावरग्रिड अपने सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से समाज के उत्थान तथा ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को गति प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत है। यह जानकारी पावरग्रिड के उप प्रबंधक जनसंपर्क अंकुर कुमार द्वारा प्रदान की गई।