नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता ऋतुराज सिन्हा ने एआई समिट में यूथ कांग्रेस की हरकत को देश को शर्मसार करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार वैश्विक मंचों पर भारत की गरिमा और प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और उसके सहयोगी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में व्यवधान डालकर राष्ट्र की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति देशहित से अधिक राष्ट्रविरोध की राजनीति पर आधारित है। उन्होंने कहा कि जब पूरा विश्व भारत की तकनीकी क्षमता और एआई क्षेत्र में बढ़ती ताकत को स्वीकार कर रहा है, तब इस प्रकार का आचरण दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। भारत की जनता भारतविरोधी सोच वाली पार्टी के साथ कभी खड़ा नहीं रहेगी। कांग्रेस और उसके नेतृत्व देश की जनता से तत्काल माफी मांगे।