नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। शहर से सटे विवेकानंद वीआईपी स्कूल में रविवार को अपना वार्षिकोत्सव तरंग नाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक डॉ शंभूशरण सिंह, भाजपा नेता गोपाल शरण सिंह, उप समाहर्ता बेबी प्रिया, कांग्रेस नेता राकेश कुमार सिंह पप्पू, राजद नेता ई. सुबोध कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता राघव सिंह, महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी, पूर्व छात्र डॉ संतोष सिंह पॉली व सितेष वत्स, प्राचार्य एन के सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित व विविकानंद जी के तैल चित्र पर पुष्पार्चन कर किया।

बच्चों ने प्रतिभा के विविध रंग बिखेरे। कार्यक्रम में विज्ञान, एआई, कला व संस्कृति, हस्तशिल्प, फूड कोर्ट के कई स्टॉल पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रांजलि मंच से विद्यालयी छात्रों ने कला-संस्कृति, नृत्य व संगीत के कई रंग दिखा दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जूनियर वर्ग के बच्चों ने मेरा जूता है जपानी पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं वर्ग प्रथम के बच्चों ने ऑल इज वेल पर शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने इस कार्यक्रम में राजस्तानी, पंजाबी, बंगाली, मराठी, गुजराती, कश्मीरी तथा दक्षिण भारत की संस्कृति को कला संगीत के माध्यम से एक साथ जोड़ा।

पूर्व छात्र डॉ सीतेश वत्स, डॉ संतोष सिंह पॉली, कोल इंडिया के प्रबंधक शिवशंकर कुमार ने विद्यालय के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों के चहुँमुखी विकास के लिए विविध आयामों पर बल देता रहा है जिसके परिणामस्वरूप कई छात्र विविध स्थानों पर अपनी उत्कृष्ट सेवा दे रहे हैं। धन्यवाद ज्ञापन निदेशक डॉ शंभू शरण सिंह ने किया। अतिथियों का सम्मान चेयरमैन मनीष वत्स, उपप्राचार्य सूची कुमारी ने किया।

संचालन इज्मा युहानिज, अनिकेत कुमार, नीरज कुमार, अलका कुमारी, रिया कुमारी, साल्वी सिन्हा, अन्नू कुमारी व अमृता श्रीहन्स ने किया। कार्यक्रम में जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, संदीप समदर्शी, जिलापार्षद ई सुरेंद्र यादव, कॉंग्रेस नेता अरविंद शर्मा, डॉ अभिषेक, डॉ पूर्णिमा सिंह, कौशल किशोर सहित अन्य अभिभावकों की उपस्थिति रही।