By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    AurangabadBihar

    हत्या के प्रयास व फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध किशोर निरुद्ध, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

    बंदेया थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान हुई थी गोलीबारी, पुलिस…

    By Editor NBT
    BiharPatna

    मोकामा में ट्रेन यात्री का पर्स झपटने वाला गिरफ्तार, आईफोन बरामद

    रेल थाना पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया…

    By Editor NBT
    BiharVaishali

    संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षिका की मौत, किराये के मकान से मिला शव

    कटहरा थाना क्षेत्र के चेहराकलां में घटना, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य…

    By Editor NBT
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    Jharkhand

    नियम ठेंगे पर, शौक महंगे! एनपीयू में वीसी के 77,000 रुपए के फोन पर घमासान, ऑडिट ने उठाए सवाल

    बेताब अहमद मेदिनीनगर, पलामू। नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनुशासन कागजों पर…

    By Editor NBT
    Jharkhand

    मकई के खेत में मिला 21 वर्षीय युवक का शव, कांडी में सनसनी

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो गढ़वा। झारखंड राज्य के गढ़वा जिले के कांडी थाना…

    By Editor NBT
    JharkhandRanchi

    शिक्षित और संगठित होकर अपने अधिकारों को हासिल करना जरूरी : डॉ. प्रेम कुमार

    अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा सह राष्ट्रीय अतिपिछड़ा-पिछड़ा वर्ग महासभा की राष्ट्रीय…

    By Editor NBT
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

हत्या के प्रयास व फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध किशोर निरुद्ध, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

मोकामा में ट्रेन यात्री का पर्स झपटने वाला गिरफ्तार, आईफोन बरामद

संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षिका की मौत, किराये के मकान से मिला शव

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

थ्री-डी प्रिंटिंग से मुख्यमंत्री की तस्वीर, लोकतंत्र के मंदिर में हाई स्कूल तिलौथू का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

NBT Admin
Last updated: February 27, 2026 5:08 pm
By NBT Admin
Share
6 Min Read
SHARE

नवबिहार टाइम्स ब्यूरो

सासाराम। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलौथू के छात्र-छात्राओं ने पहली बार बिहार विधान सभा की कार्यवाही को प्रत्यक्ष देखा। लोकतंत्र के इस पावन मंदिर में पहुँचकर बच्चों ने शासन-प्रक्रिया को समझा और यह अनुभव किया कि सरकारी विद्यालय का विद्यार्थी भी बड़े सपने देख सकता है और उन्हें साकार कर सकता है। इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य मैकू राम के नेतृत्व में शिक्षक रवि रंजन कुमार, नूतन पाण्डेय, नीतू यादव, सुमित मिश्रा कुमार, मिथलेश कुमार पासवान विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे। भ्रमण पर गए छात्र-छात्राओं में आयुष कुमार, पवन कुमार, अभिषेक दुबे, कौशल कुमार, हिमाशुं कुमार, सुधांशु कुमार, हर्षिता कुमारी, अनु कुमारी, नीतू कुमारी, गोल्डी कुमारी, रिधिमा कुमारी, खुशी कुमारी एवं श्रेया कुमारी शामिल थे। इन सभी ने सदन की कार्यवाही को गंभीरता से देखा और लोकतंत्र की गरिमा को समझा।

- Advertisement -

विद्यालय के स्पेस लैब में विद्यार्थियों द्वारा थ्री-डी प्रिंटिंग तकनीक से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर तैयार की गई। इस विशेष कृति को विद्यालय कार्यक्रमी समिति के अध्यक्ष एवं बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के माध्यम से ससम्मान भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए हाई स्कूल तिलौथू विद्यालयों के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

- Advertisement -

बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा “जब मैंने हाई स्कूल तिलौथू के बच्चों द्वारा तैयार की गई थ्री-डी प्रिंटिंग मुख्यमंत्री को भेंट की, तो वे अत्यंत प्रसन्न हुए। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य मैकू राम के नेतृत्व और बच्चों को थ्री-डी प्रिंटिंग की जानकारी देने वाली शिक्षिका नूतन कुमारी एवं वहां उपस्थित सभी शिक्षकों के समर्पण की विशेष सराहना की।” उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया है कि यह विद्यालय भविष्य में और भी ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा इसे हर संभव मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

- Advertisement -

उप मुख्यमंत्री के आप्त सचिव शैलेन्द्र ओझा ने कहा “मैं स्वयं इसी हाई स्कूल तिलौथू का छात्र रहा हूँ। मेरे समय में यह विद्यालय विशेष पहचान रखता था और आज मुझे गर्व है कि प्राचार्य मैकू राम जी ने उस गौरव को न केवल बनाए रखा है, बल्कि तकनीक और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के माध्यम से इसे नई ऊँचाइयों तक पहुँचा दिया है।” उन्होंने आगे कहा: “जब मैं देखता हूँ कि इसी विद्यालय के बच्चे आज थ्री-डी प्रिंटिंग जैसी आधुनिक तकनीक के माध्यम से मुख्यमंत्री तक अपनी रचनात्मकता पहुँचा रहे हैं, तो यह मेरे लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। यह विद्यालय प्रतिभा की भूमि है — यहाँ से निकले छात्र प्रशासन, राजनीति और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं।” उन्होंने प्राचार्य मैकू राम के संघर्ष, दूरदर्शिता और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके समर्पण की विशेष सराहना की तथा सभी शिक्षकों की टीम भावना को इस सफलता का मूल आधार बताया।

- Advertisement -

बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा “ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों द्वारा आधुनिक तकनीक के माध्यम से ऐसा उत्कृष्ट कार्य बिहार के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।” उन्होंने विशेष रूप से विद्यालय की शिक्षिका नूतन कुमारी के द्वारा किये जा रहे कार्य एवं सतत मार्गदर्शन, तथा अन्य सभी शिक्षकों के सामूहिक प्रयास और प्राचार्य मैकू राम के संघर्षपूर्ण परिश्रम को इस सफलता की आधारशिला बताया।

विधान पार्षद जीवन कुमार ने कहा “तिलौथू के छात्र-छात्राओं की उपलब्धि यह दर्शाती है कि सरकारी विद्यालयों में भी तकनीकी शिक्षा प्रभावी रूप से लागू की जा सकती है।” उन्होंने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य मैकू राम ङर वहां उपस्थित सभी शिक्षकों की भावना और निरंतर मार्गदर्शन की सराहना की।

- Advertisement -

प्रगति यात्रा के दौरान शिक्षा विभाग के पूर्व अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ को भी विद्यार्थियों द्वारा थ्री-डी प्रिंटिंग से निर्मित उनकी तस्वीर भेंट की गई थी। बच्चों की तकनीकी दक्षता से प्रभावित होकर उन्होंने विद्यालय एवं प्राचार्य के नाम विशेष शुभकामना संदेश और प्रशंसा-पत्र प्रेषित किया। उन्होंने उल्लेख किया कि बिहार के सरकारी विद्यालयों में तकनीक आधारित ऐसे प्रयास शिक्षा की बदलती तस्वीर का प्रमाण हैं।

वर्ष 2025 में आयोजित भव्य साइंस एवं स्पेस कार्यक्रम में इसरो अहमदाबाद के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर, अहमदाबाद के निदेशक नीलेश एम. देसाई पहली बार बिहार आगमन के दौरान हाई स्कूल तिलौथू पहुँचे।उनके साथ वरिष्ठ वैज्ञानिक दीपक सिंह सहित अन्य वरिष्ठ वैज्ञानिक उपस्थित रहे। निलेश एम. देसाई सर ने विद्यालय के बच्चों की प्रतिभा और वैज्ञानिक जिज्ञासा की खुलकर प्रशंसा की तथा मैकू राम के प्रयासों को अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्राचार्य, जो अपने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए राज्य से बाहर तक संवाद और प्रयास करते हैं, वास्तव में शिक्षा के प्रति समर्पित नेतृत्व का उदाहरण हैं।

हाई स्कूल तिलौथू की यह उपलब्धि केवल एक समाचार नहीं, बल्कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था के बदलते स्वरूप का प्रतीक है। समर्पित नेतृत्व, प्रतिबद्ध शिक्षक और जिज्ञासु छात्र मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में नई इबारत लिख रहे हैं। यह यात्रा लोकतंत्र की समझ, विज्ञान की सोच और आत्मविश्वास की उड़ान का संगम है और यह उड़ान अब और भी ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है।

TAGGED:Higher Secondary School Tilauthu
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love2
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Live News

Latest News

हत्या के प्रयास व फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध किशोर निरुद्ध, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
National लेटेस्ट न्यूज़
मोकामा में ट्रेन यात्री का पर्स झपटने वाला गिरफ्तार, आईफोन बरामद
National लेटेस्ट न्यूज़
संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षिका की मौत, किराये के मकान से मिला शव
National लेटेस्ट न्यूज़
प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के बाद सदर अस्पताल में हंगामा
National लेटेस्ट न्यूज़

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बटाने नदी का कहर: एक चिराग बुझा, दूसरे की तलाश जारी; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
लेटेस्ट न्यूज़
हाइवा से कुचलकर बुजुर्ग की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा और चक्का जाम
लेटेस्ट न्यूज़
सोन नदी घाट पर ताबड़तोड़ फायरिंग: 62 राउंड गोलियों की गूंज से सहमा इलाका
लेटेस्ट न्यूज़
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 डीएसपी का तबादला, एसटीएफ और निगरानी के अफसरों को नई जिम्मेदारी
लेटेस्ट न्यूज़

You Might Also Like

Nationalलेटेस्ट न्यूज़

देव छठ मेला में 525 स्काउट गाइड श्रद्धालुओं की करेंगे मदद

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

वर्तमान समय में सड़क सुरक्षा है एक चिंता का विषय : विधायक

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

विश्व पर्यावरण दिवस पर पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने किया पौधारोपण

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

26 लाख का विदेशी शराब जब्त, डाक पार्सल में छुपा कर ले जा रहा था शराब 

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: nbtimesbihar@gmail.com

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?