अतिथियों को मिली मूर्ख शिरोमणि, महामूर्खाधिराज, मूर्खाधिराज, मुर्खाधिपति, महामूर्ख की उपाधि
नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मसौढ़ी। गांधी मैदान मसौढ़ी में सर्वधर्म सम्भाव के बैनर तले होली मिलन समारोह सह मूर्खाधिराज सम्मेलन का आयोजन किया गया, जहां हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल देखी गई। इस पूरे कार्यक्रम के अध्यक्ष अकलियत के नेता समाजसेवी मोहम्मद आरफराज साहिल ने की। कार्यक्रम के संयोजक डॉ मंगल, सचिव पलटन सिंह, महासचिव सिंदर सिंह बग्गा और कोषाध्यक्ष विनेश चौधरी के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोग एकजुट होकर होली मिलन में फाग गीतों की बहार पर झूमते नाचते नजर आए। मौके पर कई जिला पार्षद, मुखिया पंचायत समिति एवं विभिन्न दलों के नेता शामिल रहे।
संयोजक ने कहा कि होली सद्भाव का प्रतीक है, खुशी से होली मनाई जानी चाहिए. लेकिन होली प्रेम, सौहार्द, सद्भाव का प्रतीक है. उन्होंने हंसी खुशी से होली मनाने की अपील की. जो प्रत्येक साल गांधी मैदान मसौदा में होली मिलन का मुख्य समारोह का आयोजन किया जाता रहा है, इस वर्ष भी सभी जाति धर्म समुदाय के लोग शिरकत कर रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में आए हुए अतिथियों में मूर्खशिरोमणि में पूर्व प्रमुख रमाकांत रंजन किशोर और जिला परिषद उपेंद्र बिंद, महामूर्खधिराज पद पर मुखिया रंजन कुमार एवं शाहिद आलम, मूर्खाधिराज पद पर खुशबू रानी और रंजू यादव, मूर्खधिपति में शिल्पी ठाकुर, महामूर्ख में कृष्ण यादव एवं 10 लोगों को मूर्ख की उपाधि से नवाजा गया।
मौके पर शिक्षक दीपक कुमार, अनिल कुमार मिट्ठू, संतोष अनमोल,मंतोष पासवान, निरज कुमार, राकेश कुमार, अजय कुमार समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।