By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    BiharPatna

    आवारा कुत्तों का आतंक, 15 दिनों में 312 लोगों ने लगवाया रेबीज का टीका

    शहर से गांव तक दहशत, हर गली-मोहल्ले में घूम रहे कुत्तों के…

    By Editor NBT
    AurangabadBihar

    यहां वाणभट्ट करते थे प्रतिदिन जलाभिषेक, महर्षि च्यवन ऋषि के अनुरोध पर श्रीराम ने सीता संग किया था शिवलिंग स्थापित

    सावन के प्रथम सोमवार पर विशेष रिपोर्ट डॉ. उपेंद्र कश्यप दाउदनगर (औरंगाबाद)।…

    By Editor NBT
    BiharGaya

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गया कॉलेज के छात्रों से किया सीधा संवाद, नशामुक्त भारत का दिलाया संकल्प

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  गया। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य…

    By Editor NBT
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    JharkhandKoderma

    पुलिस ने किया होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, तीन पीड़िताएं मुक्त

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  कोडरमा। कोडरमा पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी…

    By Editor NBT
    JharkhandLohardaga

    भीषण सड़क हादसा में स्कूटी सवार दंपती की मौके पर मौत

    ट्रक की चपेट में आने से गई जान, चालक वाहन छोड़कर फरार,…

    By Editor NBT
    DeogharJharkhand

    श्रावणी मेले में आने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना शिवलोक परिसर

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  देवघर। राजकीय श्रावणी मेला 2026 में आने वाले श्रद्धालुओं को…

    By Editor NBT
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

आवारा कुत्तों का आतंक, 15 दिनों में 312 लोगों ने लगवाया रेबीज का टीका

पुलिस ने किया होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, तीन पीड़िताएं मुक्त

यहां वाणभट्ट करते थे प्रतिदिन जलाभिषेक, महर्षि च्यवन ऋषि के अनुरोध पर श्रीराम ने सीता संग किया था शिवलिंग स्थापित

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

औरंगाबाद के पांच प्रखंडों के चयनित पंचायतों में कल होगा मतदान

NBT Admin
Last updated: March 17, 2026 8:32 pm
By NBT Admin
Share
5 Min Read
SHARE

पैक्स के अध्यक्ष एवं सदस्य पद के निर्वाचन के लिए समीक्षा बैठक आयोजित

नवबिहार टाइम्स ब्यूरो

- Advertisement -

औरंगाबाद। आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में औरंगाबाद जिला अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के अध्यक्ष एवं सदस्य पद के निर्वाचन को स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

गौरतलब है कि बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार, पटना के निदेशानुसार दिनांक 18 मार्च 2026 को औरंगाबाद जिले के नबीनगर, मदनपुर, रफीगंज, ओबरा एवं गोह प्रखंडों के चयनित पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष एवं सदस्य पद हेतु मतदान कार्य सम्पन्न कराया जाना है। इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियों की व्यापक समीक्षा की गई।

- Advertisement -

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया कि निर्वाचन प्राधिकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ करना सुनिश्चित करना होगा।

निर्वाचन को सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु संबंधित प्रखंडों को कुल 05 जोन में विभाजित किया गया है तथा 15 स्टैटिक-सह-मतपेटिका संग्रह दलों का गठन किया गया है। जिले के कुल 51 मतदान केन्द्रों—जिनमें नवीनगर प्रखंड के 25, मदनपुर के 10, रफीगंज के 09, ओबरा के 03 तथा गोह के 04 मतदान केन्द्र शामिल हैं—का गहन विश्लेषण कर संवेदनशील मतदान केन्द्रों की पहचान कर ली गई है। इन केन्द्रों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए बी०एम०पी०, डी०ए०पी० एवं होमगार्ड के सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

- Advertisement -

मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं निर्बाध बनाए रखने के लिए प्रत्येक स्तर पर दण्डाधिकारियों एवं पुलिस बलों की तैनाती की गई है। सभी जोनल दण्डाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं बलों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की गई है, जो अपने-अपने क्षेत्र में सतत भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था पर निगरानी रखेंगे। साथ ही, सभी प्रखंडों में तैनात दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) के रूप में कार्य करते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति या शिकायत की सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे तथा इसकी सूचना संबंधित वरीय पदाधिकारियों को देंगे।

गश्ती दलों के प्रभारी दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे दिनांक 17 मार्च 2026 को अपने-अपने निर्धारित प्रखंड मुख्यालयों—नवीनगर, मदनपुर, रफीगंज, ओबरा एवं गोह में योगदान करते हुए आवश्यक सामग्री एवं सशस्त्र बल के साथ संबंधित मतदान केन्द्रों/क्लस्टर केन्द्रों के लिए समय से प्रस्थान करें तथा अपनी उपस्थिति एवं गतिविधियों की सूचना संबंधित सेक्टर दण्डाधिकारी एवं निकटस्थ थाना को अवश्य उपलब्ध कराएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि सभी मतदान दलों को मतदान प्रारंभ होने से कम-से-कम एक घंटे पूर्व आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो जाए।

बैठक में अभी बताया गया कि निर्वाचन प्राधिकार से प्राप्त निर्देशों के आलोक में मतदान केन्द्रों पर जिला स्तर से सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति हेतु विशेष प्रक्रिया अपनायी गयी है। सर्वप्रथम ऐसे मतदान केन्द्रों की पहचान की गई है, जहाँ कमजोर वर्ग के मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने की आशंका रहती है। ऐसे मतदान केन्द्र प्रायः नक्सल प्रभावित क्षेत्रों अथवा उन क्षेत्रों में स्थित होते हैं, जहाँ भय या दबाव के माध्यम से मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जाता है। इन सभी मतदान केन्द्रों को संवेदनशील के रूप में चिन्हित करते हुए वहाँ प्राथमिकता के आधार पर बी०एम०पी० एवं डी०ए०पी० के सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि प्रत्येक मतदाता निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

- Advertisement -

जिला प्रशासन द्वारा मतदान को पूर्णतः पारदर्शी, भयमुक्त एवं निष्पक्ष बनाने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था की गई है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि, बूथ कैप्चरिंग, हिंसा अथवा मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयासों पर कड़ी नजर रखें तथा आवश्यकतानुसार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह, सदर एसडीओ संतन कुमार सिंह, दाउदनगर एसडीओ अमित राजन, अप निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद गजाली, जिला सहकारिता पदाधिकारी, एवं संबंधित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

TAGGED:Primary Agricultural Credit Societies (PACS)
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Live News

Latest News

आवारा कुत्तों का आतंक, 15 दिनों में 312 लोगों ने लगवाया रेबीज का टीका
National लेटेस्ट न्यूज़
पुलिस ने किया होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, तीन पीड़िताएं मुक्त
National लेटेस्ट न्यूज़
यहां वाणभट्ट करते थे प्रतिदिन जलाभिषेक, महर्षि च्यवन ऋषि के अनुरोध पर श्रीराम ने सीता संग किया था शिवलिंग स्थापित
National लेटेस्ट न्यूज़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गया कॉलेज के छात्रों से किया सीधा संवाद, नशामुक्त भारत का दिलाया संकल्प
National लेटेस्ट न्यूज़

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

सोए अवस्था में दिव्यांग की गला रेतकर हत्या, गांव में सनसनी, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
National लेटेस्ट न्यूज़
कार्यपालक पदाधिकारी हत्याकांड का खुलासा, चालक ने ही लोहे की रॉड से की थी हत्या
National लेटेस्ट न्यूज़
डिहरी – डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या
Crime लेटेस्ट न्यूज़
आर्म्स एक्ट के तहत मिली तीन साल की सजा, न्यायालय द्वारा दिए जा रहे लगातार ऐसे फैसले
National लेटेस्ट न्यूज़

You Might Also Like

Nationalलेटेस्ट न्यूज़

बड़कागांव में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, केएसएस गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार

By Editor NBT
Crimeलेटेस्ट न्यूज़

गांजा तस्करी मामले में अभियुक्त को मिली 10 साल की सजा

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

शाहाबाद महोत्सव में सम्मानित हुए बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह 

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी हमेशा अपनी कथनी और करनी में नहीं रखती अंतर : प्रेम सागर 

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: nbtimesbihar@gmail.com

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?