नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
सासाराम। बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 10 के 21 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने हेतु प्रज्ञा निकेतन विद्यालय, सासाराम में आज मेधा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के निदेशक डॉ. हिमांशु त्रिपाठी, प्रबंधक ई. संजय त्रिपाठी एवं सचिव संजीव त्रिपाठी ने टॉपर्स तथा उनके अभिभावकों को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। रौशन राज 96%, स्तुति पाठक 94% और अनुजा कुमारी ने 93% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 21 छात्र-छात्राएं इस अवसर पर विशेष रूप से सम्मानित हुए।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए निदेशक डॉ. हिमांशु त्रिपाठी ने कहा, “परिश्रम ही सफलता का मूल मंत्र है। यह उपलब्धि बच्चों की लगन, अभिभावकों के मार्गदर्शन और शिक्षकों की निष्ठा का संयुक्त परिणाम है।” प्रबंधक ई. संजय त्रिपाठी ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “उच्च अंक केवल परिश्रम से नहीं, अनुशासन और समय के बेहतर नियोजन से आते हैं। बोर्ड परीक्षा सफलता की पहली सीढ़ी है।”
सचिव संजीव त्रिपाठी ने कहा, “उत्कृष्ट परिणाम वर्षों के अनुशासन और सतत परिश्रम का फल है। विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ें।” प्राचार्य उदय कुमार तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा, “बोर्ड परिणाम साबित करते हैं कि हमारे छात्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन की पूरी क्षमता है। शिक्षक-छात्र समन्वय से विद्यालय का नाम ऐसे ही रोशन होता रहेगा।”

अभिभावकों ने अच्छे परीक्षा परिणाम से प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि “प्रज्ञा निकेतन में शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाते हैं, जिसका प्रमाण ये परिणाम हैं।” समारोह में विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में रौशन राज, स्तुति पाठक, अनुजा कुमारी, अमन राज, रक्षित राज, विवेक कुमार, कुंदन कुमार सिंह, चाँदनी कुमारी, कृष कुमार, कुमारी कृतिका सिंह, सौरभ सुमन, उज्ज्वल कुमार, हरिओम पांडेय, स्नेहा कुमारी, अभिषेक पांडेय, अंश कुमार द्विवेदी, आयुष राज, आकांक्षा मौर्या, सृष्टि कुमारी, अंशु कुमार, विवेक कुमार केशरी सम्मानित हुए।