नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
हजारीबाग। हजारीबाग पुलिस ने जिले के सबसे बड़े बैंक डकैती का खुलासा कर दिया है. 24 अप्रैल को बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र, बरही शाखा से लगभग 4 किलो सोना और चार लाख 22 हजार 492 रुपए का डकैती की घटना हुई थी. इस घटना के उद्वेदन को लेकर एसआईटी का गठन किया गया था. सदर एसडीपीओ अमित आनंद बरही एसडीपीओ अजीत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने टेक्निकल सेल, सीसीटीवी कैमरे की मदद से इस घटना का उद्वेदन किया है।
हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने बताया कि घटना का उद्वेदन को लेकर बिहार, उत्तराखंड ,पश्चिम बंगाल ,उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश समेत कई राज्य के पुलिस से मदद ली गई. घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी पंकज कुमार उर्फ रौनक सिंह , बिहार नवादा के मोहम्मद अफजल, उत्तर प्रदेश जिला मऊ निवासी सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
घटना के उद्भेदन को लेकर दो टीम लगाई गई थी. सूचना संकलन करने के दौरान घटना के दिन और उसके पहले काले रंग के चार पहिए वाहन को रेकी करते हुए देखा गया. उक्त गाड़ी के पंजीयन नंबर की गाड़ी उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिला अंतर्गत पहुंचने की जानकारी मिली. छापेमारी दल द्वारा उत्तर प्रदेश के एसटीएफ से संपर्क स्थापित किया गया. उनके संयुक्त सहयोग से राजभर बस्ती सिंहपुर स्थित हरुआ रिंग रोड थाना सारनाथ से गुजरते वक्त घेर लिया गया. उक्त गाड़ी से तीन व्यक्ति से घर पूछताछ की गई।
सीसीटीवी फुटेज से मिलान करने पर अपराधियों का पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया. गाड़ी के ही तलाशी में लूट गए लगभग एक किलो सोने का आभूषण और 20 लाख रुपया बरामद किया गया. घटना में उपयोग में लाया गया दो मोटरसाइकिल बिहार के गयाजी रेलवे स्टेशन के पार्किंग से बरामद की गई है।