छठ महापर्व को लेकर एसएसपी ने देवघाट-सीताकुंड का किया
निरीक्षण, एसडीआरएफ की टीम के साथ नाव से लिया जल क्षेत्र की सुरक्षा का जायजा
नवबिहार टाइम्स : ब्यूरो प्रमुख गयाजी।
गयाजी। कार्तिक छठ महापर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर गया पुलिस पूरी तरह सतर्क है। आज सोमवार की अहल सुबह 4 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने देवघाट एवं सीताकुंड का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एसडीआरएफ की टीम के साथ नाव के माध्यम से जल क्षेत्र का भी निरीक्षण किया और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। एसएसपी ने पर्व के दौरान घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं आपदा प्रबंधन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को
पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया।