नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
खूंटी। खूंटी पुलिस प्रशासन जहां एक ओर अवैध मादक पदार्थ अफीम और डोडा की तस्करी के विरुद्ध लागातार कारवाई कर रहा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन को चकमा देकर अफीम डोडा तस्कर माल खपाने के लिए नित नई नई जुगत लगा रहे हैं। रनियां थाना पुलिस ने लगभग 8 लाख मूल्य का डोडा 59 बोरों में जब्त किया है।
तोरपा एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया कि आज अहले सुबह तीन चार बजे के बीच खूंटी कोलेबिरा स्टेट हाईवे पर रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भालूटोली गांव के नजदीक अवैध डोडा लदा यूपी 26 टी 8597 रजिस्ट्रेशन नम्बर की ट्रक डोडा और पशु चारा लेकर जाने की गुप्त सूचना मिली थी इसी सूचना के आधार पर रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार ने आज अहले सुबह 3 बजे के आसपास ट्रक को रोककर तलाशी ली।
तलाशी में ट्रक मे नीचे डोडा और ऊपर पशु चारा चोकर मिला, मामले की जानकारी मिलते ही तोरपा अनुमंडल पुलिस पदाकारी मौके पर पहुंच गए और उनकी अगुवाई में पुलिस डोडा तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई। जबकि ट्रक ड्राइवर समेत तस्कर भाग निकले।