नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
बोकारो। पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक स्व० माधव लाल सिंह राजकीय सम्मान के साथ साड़म पश्चिमी बोकारो नदी में पंचतत्व में विलीन हुए। राजकीय सम्मान के तहत पुलिस बल ने दी अंतिम सलामी।
अंतिम संस्कार में मंत्री उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग योगेन्द्र प्रसाद, उपायुक्त नाथ झा समेत जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं हजारों की संख्या में उपस्थित समर्थकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।