By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    BiharPatna

    गंगा की लहरों पर राष्ट्रसेवा का संदेश लेकर बाढ़ के लिए रवाना हुए एनसीसी कैडेट

    बैकठपुर घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, 70 कैडेट नौकायन के जरिए सीख…

    By Suraj Kumar
    AurangabadBihar

    निर्माणाधीन स्वास्थ्य संस्थानों एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्णता का निर्देश 

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  औरंगाबाद। जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में आज जिले के…

    By Suraj Kumar
    BiharPatna

    नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गांजा-ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    तारेगना मुसहरी में छापेमारी, 1.70 किलो गांजा, ब्राउन शुगर, मापक यंत्र और…

    By Suraj Kumar
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    BokaroJharkhand

    दिसंबर में राष्ट्रीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा बोकारो

    डीपीएस बोकारो में 27 से 30 दिसंबर तक होगा आयोजन, देशभर से…

    By Suraj Kumar
    Jharkhand

    धनबाद नगर निगम के मजदूरों की भूख हड़ताल, 25 सूत्री मांगों को लेकर धरना

    घायल सफाईकर्मी के इलाज, ईएसआई सुविधा और वेतन वृद्धि की मांग; धरने…

    By Betab Ahmad
    Jharkhand

    विश्व पोलियो दिवस पर रोटरी क्लब ने निकाला जागरूकता रथ

    भारत में पोलियो के नए मामले नहीं, लेकिन वायरस के खतरे को…

    By Betab Ahmad
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

गंगा की लहरों पर राष्ट्रसेवा का संदेश लेकर बाढ़ के लिए रवाना हुए एनसीसी कैडेट

निर्माणाधीन स्वास्थ्य संस्थानों एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्णता का निर्देश 

नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गांजा-ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

Stay Connected

Find us on socials
248.1KFollowersLike
61.1KFollowersFollow
InstagramFollow
165KSubscribersSubscribe
Follow US
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

निर्माणाधीन स्वास्थ्य संस्थानों एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्णता का निर्देश 

Suraj Kumar
Last updated: October 24, 2026 8:08 pm
By Suraj Kumar
Share
3 Min Read
SHARE

नवबिहार टाइम्स ब्यूरो 

औरंगाबाद। जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में आज जिले के अंतर्गत निर्माणाधीन स्वास्थ्य संस्थानों एवं स्वास्थ्य संबंधी आधारभूत संरचनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHCs), हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों (HWCs) तथा अन्य संबंधित परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।

- Advertisement -

जिलाधिकारी ने सीएचसी कुटुम्बा एवं सीएचसी नवीनगर के निर्माण कार्यों को पूर्ण करने हेतु संबंधित संवेदकों एवं पदाधिकारियों को समय-सीमा निर्धारित करते हुए सभी कार्य शीघ्र पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों में निर्माणाधीन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपलब्ध प्रगति प्रतिवेदन के अनुसार, कई केंद्रों पर निर्माण कार्य 90 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है, जबकि कुछ केंद्रों पर कार्य अभी अपूर्ण है। ओबरा प्रखंड के गइनी, मालवां एवं तेजपुरा, हसपुरा प्रखंड के जैतपुर एवं टाल तथा रफीगंज प्रखंड के लोहारा, माई एवं नरैच सहित कई केंद्रों पर निर्माण कार्य की प्रगति 90 प्रतिशत दर्ज की गई है।

- Advertisement -

वहीं, दाउदनगर प्रखंड के तरार इमामगंज केंद्र पर अतिक्रमण एवं पहुंच पथ की अनुपलब्धता के कारण कार्य प्रारंभ नहीं होने की स्थिति प्रतिवेदित है। गोह प्रखंड के हरिगांव, महेश परासी एवं अलहन परासी केंद्रों पर भूमि की कमी से संबंधित समस्या दर्ज की गई है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं, विशेषकर भूमि संबंधी समस्याओं, अतिक्रमण एवं पहुंच पथ की अनुपलब्धता का संबंधित पदाधिकारी प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। जिन केंद्रों पर निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, उन्हें शीघ्र पूर्ण कराया जाए तथा सभी अपूर्ण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए।

- Advertisement -

जिलाधिकारी ने बीएमसीआईसीएल के संवेदकों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करें। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विद्युत कनेक्शन, पेयजल, शौचालय तथा अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद स्वास्थ्य संस्थानों का सुचारू संचालन हो सके और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करने तथा कार्यों की प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य संस्थानों का समयबद्ध निर्माण, गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

उक्त समीक्षा बैठक में सिविल सर्जन, औरंगाबाद, डीपीएम (स्वास्थ्य), संबंधित प्रखंडों के प्रभारी पदाधिकारी, बीएमसीआईसीएल के संवेदक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
TAGGED:health institutions
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Live News

Latest News

गंगा की लहरों पर राष्ट्रसेवा का संदेश लेकर बाढ़ के लिए रवाना हुए एनसीसी कैडेट
National लेटेस्ट न्यूज़
नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गांजा-ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार
National लेटेस्ट न्यूज़
डेढ़ साल के मासूम की हत्या, बड़े भाई पर आरोप, आरोपी गिरफ्तार
National लेटेस्ट न्यूज़
विशेष वाहन जांच अभियान संचालित, 111 वाहनों पर कार्रवाई कर 8,28,640 का शमन अधिरोपित
National लेटेस्ट न्यूज़

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

खेत के बधार से युवक का शव बरामद, करंट लगाकर हत्या की आशंका
National लेटेस्ट न्यूज़
दिसंबर में राष्ट्रीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा बोकारो
National लेटेस्ट न्यूज़
बिहार में बैंकों के प्रदर्शन की ग्रेडिंग, एसबीआई समेत नौ बैंक रेड जोन में
National लेटेस्ट न्यूज़
बाढ़ के दर्द को शब्दों में पिरोया: अमन की कविता ‘नदी के उस पार भी घर है’ NCERT के पाठ्यक्रम में विचारार्थ शामिल
लेटेस्ट न्यूज़

You Might Also Like

Nationalलेटेस्ट न्यूज़

छत से झूलता मिला महिला का शव, मायकेवालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप 

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

अनुशासन, टीम भावना और भाईचारे का जीवन मंत्र हैं खेल : महाप्रबंधक 

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

एपिकॉन में चिकित्सकों ने दी सलाह, संतुलित आहार और व्यायाम बहुत जरूरी

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर हुआ पथराव, आरपीएफ ने दर्ज की प्राथमिकी

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: nbtimesbihar@gmail.com

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?