By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    BiharAurangabad

    नाबालिगों द्वारा परिचालित कुल 12 ई-रिक्शा जब्त, 47,500 रुपये का वसूला गया जुर्माना

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो औरंगाबाद। जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देश के आलोक…

    By NBT Admin
    BiharAurangabad

    ट्रक की टक्कर से शिक्षक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो औरंगाबाद। जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र स्थित दर्जी बिगहा…

    By NBT Admin
    BiharAurangabad

    जुनैद हत्याकांड : फरार तीन आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, पुलिस का शिकंजा और कसा

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो औरंगाबाद। जिले के चर्चित जुनैद हत्याकांड में फरार चल…

    By NBT Admin
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    JharkhandRamghar

    झारखंड की अंतरराष्ट्रीय पहलवान चंचला कुमारी ने जीईएम प्रतिभागियों को किया प्रेरित

    प्रत्येक बच्चे में होती है विशेष प्रतिभा और अपार संभावनाएं : चंचला…

    By NBT Admin
    JharkhandHazaribagh

    एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी, गांव में मातम

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो हजारीबाग। हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र से ह्रदय विदारक…

    By NBT Admin
    JharkhandDhanbad

    धनबाद के चौधरी स्वीट्स में भीषण आग, लाखों का नुकसान

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो धनबाद। बैंकमोड़ थाना क्षेत्र स्थित केंद्रीय गुरुद्वारा के सामने…

    By NBT Admin
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

नाबालिगों द्वारा परिचालित कुल 12 ई-रिक्शा जब्त, 47,500 रुपये का वसूला गया जुर्माना

ट्रक की टक्कर से शिक्षक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

जुनैद हत्याकांड : फरार तीन आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, पुलिस का शिकंजा और कसा

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़National

श्वेत क्रांति से सशक्त हो रहा ग्रामीण भारत, दुग्ध उत्पादन बढ़ाकर किसान बनें आत्मनिर्भर : डॉ. प्रेम कुमार

NBT Admin
Last updated: June 4, 2026 6:07 pm
By NBT Admin
Share
4 Min Read
SHARE

नवबिहार टाइम्स ब्यूरो

गया। परैया प्रखंड स्थित बुकनारी दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड द्वारा आयोजित छठा बोनस वितरण समारोह गुरुवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और दुग्ध उत्पादक किसानों के बीच बोनस राशि का वितरण किया।

- Advertisement -

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आयोजित इस समारोह में समिति से जुड़े 179 दुग्ध उत्पादक किसानों के बीच कुल 90,910.38 की बोनस राशि वितरित की गई। सर्वाधिक बोनस प्राप्त करने वाले किसानों में राजू यादव को 4,478 तथा संतोष यादव को 3,245.68 की राशि प्रदान की गई। बोनस प्राप्त कर किसानों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।

अपने संबोधन में डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि भारत में स्वेत क्रांति ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी है और आज दुग्ध उत्पादन किसानों की आय का एक मजबूत आधार बन चुका है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हरित क्रांति ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया, उसी प्रकार श्वेत क्रांति ने गांवों में रोजगार, आय वृद्धि और महिला सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने किसानों से दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने तथा सहकारिता के माध्यम से आर्थिक उन्नति की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने, पशुपालन को प्रोत्साहित करने तथा दुग्ध क्षेत्र के विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ उठाकर किसान अपनी आर्थिक स्थिति को और मजबूत कर सकते हैं।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि दुग्ध सहकारी समितियां ग्रामीण विकास और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने किसानों को सुधा दाना एवं मिनरल मिक्सचर के नियमित उपयोग, पशुओं के नस्ल सुधार तथा वैज्ञानिक पशुपालन अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और बेहतर पशु प्रबंधन से दुग्ध उत्पादन में वृद्धि कर किसानों की आमदनी को कई गुना बढ़ाया जा सकता है।

- Advertisement -

उन्होंने समिति में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि आज ग्रामीण महिलाएं दुग्ध उत्पादन और संग्रहण कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी न केवल परिवार की आय बढ़ा रही है, बल्कि सहकारिता आंदोलन को भी मजबूती प्रदान कर रही है।

वर्तमान में समिति से लगभग 200 किसान जुड़े हुए हैं, जिनमें 90 से अधिक महिला सदस्य शामिल हैं। समिति द्वारा प्रतिदिन लगभग 400 लीटर दूध का संग्रहण किया जा रहा है, जो क्षेत्र में दुग्ध व्यवसाय की बढ़ती संभावनाओं का संकेत है।

कार्यक्रम में मगध दुग्ध संघ के चेयरमैन जितेंद्र कुमार, प्रबंध निदेशक हेमेन्द्र कुमार, पशु चिकित्सक डॉ. आराधना, प्रशिक्षण प्रभारी जितेंद्र कुमार, जिला प्रभारी मंटू कुमार, रागिनी कुमारी, रंजिता कुमारी सहित बड़ी संख्या में पशुपालक एवं दुग्ध उत्पादक किसान उपस्थित रहे।

- Advertisement -

समारोह के अंत में किसानों ने बोनस वितरण पर खुशी व्यक्त करते हुए समिति के उज्ज्वल भविष्य और क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन के निरंतर विस्तार की कामना की। कार्यक्रम ने श्वेत क्रांति, सहकारिता और ग्रामीण आर्थिक सशक्तिकरण के प्रति किसानों के बढ़ते विश्वास को प्रतिबिंबित किया।

TAGGED:white revolution
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Live News

Latest News

नाबालिगों द्वारा परिचालित कुल 12 ई-रिक्शा जब्त, 47,500 रुपये का वसूला गया जुर्माना
लेटेस्ट न्यूज़ National
ट्रक की टक्कर से शिक्षक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
लेटेस्ट न्यूज़ National
जुनैद हत्याकांड : फरार तीन आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, पुलिस का शिकंजा और कसा
लेटेस्ट न्यूज़ National
इंस्पायर अवार्ड में औरंगाबाद बना बिहार का नंबर वन जिला
लेटेस्ट न्यूज़ National

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बंद घर से डेढ़ लाख की संपत्ति की चोरी
लेटेस्ट न्यूज़ National
हॉस्पिटल में भीषण आग, ICU में भर्ती 5 मरीजों की मौत
लेटेस्ट न्यूज़ National
राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित हुईं औरंगाबाद की जिला पार्षद नीतू सिंह, जिले में खुशी की लहर
लेटेस्ट न्यूज़ National
औरंगाबाद अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, कई स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित
लेटेस्ट न्यूज़ National

You Might Also Like

लेटेस्ट न्यूज़National

एचडीएफसी बैंक लूटकांड मामले में 2 अपराधी गिरफ्तार, गए जेल

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

पीवीयूएनएल, पतरातू में लोहरी उत्सव का हर्षोल्लास के साथ आयोजन

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

मॉल में खरीदारी करने गए युवक की बाइक हुई चोरी 

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़National

देव छठ मेला में 525 स्काउट गाइड श्रद्धालुओं की करेंगे मदद

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?