नवबिहार टाइम्स संवाददाता
दाउदनगर (औरंगाबाद)। बुधवार को पुराना शहर स्थित ज्ञान ज्योति शिक्षण केन्द्र में सम्पूर्णानंद एजुकेशनल एन्ड सोशल डेवलपमेंट ट्रस्ट के सचिव सह संस्था के निदेशक डा.चंचल कुमार ने एक जन कल्याण हेतु बैठक की जिसमें असहाय बच्चों को लेकर काफी चर्चा की गई।
ट्रस्ट के सचिव डा.चंचल कुमार ने कहा कि इस वर्ष संस्था द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया जायेगा और वैसे बच्चों को चिन्हित किया जायेगा जिसका कोई नहीं है। उसमें पढ़ने के प्रति रुझान होगा तो संस्था उसे निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध करायेगी। आज के दौर में शिक्षा एक ऐसा साधना है जिसके साधने से हर काम में सफलता मिलती है।
हमारे शहर में बहुत से ऐसे बच्चे हैं जो पैसों के अभाव में नहीं पढ़ पाते। उन्हें सही से देखने वाला कोई नहीं है। परंतु निदेशक की यह पहल उनके जीवन को परिमार्जित कर एक सुयोग्य नागरिक बनायेगा। आज भी संस्था पचास से ज्यादा बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करती है। निदेशक ने स्वयं यह पहल की है।
बैठक में राजा कुमार, रजनीश कुमार, नेयाज आलम एवं दीपक कुमार उपस्थित रहे।