नवबिहार टाइम्स संवाददाता
दाउदनगर (औरंगाबाद)। पुराना शहर स्थित ज्ञान ज्योति शिक्षण केन्द्र में शुक्रवार को संस्था के निदेशक सह सम्पूर्णानंद एजुकेशनल एन्ड सोशल डेवलपमेंट ट्रस्ट के सचिव डा.चंचल कुमार ने दिव्यांगों का सहारा बनकर उन्हें पोशाक वितरण किया।
जानकारी देते हुए निदेशक डा.चंचल कुमार ने कहा कि ये ऐसे इन्सान हैं जो चलने में असमर्थ होने के साथ- साथ कुछ कर नही सकते। इन्हें देखने वाला सिर्फ ऊपर वाला है। ये अपने जीवन के हर खुशी को मारकर घर के कोने में बैठे रहते हैं। संस्था इनके प्रति जागरूक होकर इन्हें समय- समय पर मदद के लिए खड़ा रहेगी। इनके हर दुःख-सुख में शामिल होकर इनके हौसले को बढायेगी। निदेशक ने सभी लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि ये भी समाज के सदस्य हैं।
हर व्यक्ति को चाहिए कि वे अपने घर के इर्द-गिर्द लोगों को चिन्हित कर मदद करें। समाज को आगे बढ़ने में इनका भी कही न कही योगदान होगा। निदेशक ने खुद घोषणा की कि ज्ञान ज्योति शिक्षण केन्द्र बेसहारों का सहारा है और हमेशा रहेगा। निदेशक का यह पहल लाचारों के लिए कारगर साबित होगा। पोशाक पुरानाशहर, वार्ड नंबर-08 के निवासी पिंटू आलम को दिया गया, जिनके पिता बचपन में ही दुनिया से चल बसे थे।
निदेशक ने पिंटू आलम को समय समय पर आर्थिक सहयोग भी प्रदान करते हैं। इसी वार्ड के खुर्शीद आलम एवं वार्ड नंबर-09 के निवासी सद्दाम हुसैन तथा मंजूर आलम को पोशाक वितरित किया गया। इस कार्यक्रम से प्रभावित होकर मुहल्लें के लोग निदेशक डा.चंचल कुमार को प्रशंसा कर रहे हैं।
मौके पर नेयाज आलम, रजनीश कुमार, विनोद कुमार, राजा कुमार, दीपक कुमार, सोनू कुमार एवं उत्तम कुमार उपस्थित रहे।