By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    BiharPatna

    नवरात्र विशेष : त्रिपुरा सुंदरी और नगर रक्षिका के नाम से विख्यात है मसौढ़ी का मां काली मंदिर

    1953 में राजस्थान से मंगाए गए काले संगमरमर से बनी मां काली…

    By Suraj Kumar
    BiharPatna

    दुर्गा पूजा को लेकर फायर सेफ्टी जांच तेज, पूजा पंडालों में अग्निशमन विभाग का निरीक्षण 

    दो अलग-अलग प्रवेश-निकास द्वार और अग्निशामक यंत्र रखने के निर्देश नवबिहार टाइम्स…

    By Suraj Kumar
    BiharPatna

    मोकामा-बेगूसराय सिक्सलेन पर 30 घंटे से महाजाम, हजारों वाहन फंसे

    भूख-प्यास से बेहाल चालक और यात्री, शौचालय की सुविधा नहीं मिलने से…

    By Suraj Kumar
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    Jharkhand

    चास में भयानक मंजर! दुकान के परखच्चे उड़ाते हुए घुसा ट्रेलर, दो लोगों की मौके पर ही मौत

    नगेनमोड़ पर सुबह छह बजे हुआ हादसा, दुकान संचालक के परिवार के…

    By Betab Ahmad
    Jharkhand

    ईएसएल प्लांट में गैस की चपेट में आने से दो श्रमिकों की मौत

    परिजनों ने सुरक्षा में लापरवाही का लगाया आरोप, बिना ऑक्सीजन सिलेंडर और…

    By Betab Ahmad
    Jharkhand

    एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह, उपराष्ट्रपति ने विद्यार्थियों को प्रदान की डिग्रियां

    - एमबीबीएस, नर्सिंग, एमडी और एमएस के स्नातकों को मिलेगी डिग्री, 11…

    By Betab Ahmad
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

नवरात्र विशेष : त्रिपुरा सुंदरी और नगर रक्षिका के नाम से विख्यात है मसौढ़ी का मां काली मंदिर

दुर्गा पूजा को लेकर फायर सेफ्टी जांच तेज, पूजा पंडालों में अग्निशमन विभाग का निरीक्षण 

मोकामा-बेगूसराय सिक्सलेन पर 30 घंटे से महाजाम, हजारों वाहन फंसे

Stay Connected

Find us on socials
248.1KFollowersLike
61.1KFollowersFollow
InstagramFollow
165KSubscribersSubscribe
Follow US
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

काम दिलाने के नाम पर ले जाकर महिला और बेटियों का सौदा, चार आरोपी गिरफ्तार, 1.40 लाख रुपये बरामद

NBT Admin
Last updated: July 9, 2026 2:42 pm
By NBT Admin
Share
4 Min Read
SHARE

धनरुआ की महिला मानव तस्करी की शिकार, कोटा में बेची गई, मां और दो बेटियां सकुशल बरामद, दो वर्षीय मासूम अब भी लापता

नवबिहार टाइम्स संवाददाता

- Advertisement -

मसौढ़ी। धनरूआ थाना क्षेत्र के पभेड़ा गांव की 21 वर्षीय पूजा कुमारी मानव तस्करी गिरोह का शिकार हो गई। पड़ोस की एक महिला ने उसे रोजगार दिलाने का झांसा देकर उसकी तीनों बेटियों के साथ राजस्थान के कोटा ले जाकर बेच दिया। मामले का खुलासा होने के बाद धनरूआ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला और उसकी दो बेटियों को सकुशल बरामद कर लिया है। हालांकि उसकी दो वर्षीय तीसरी बेटी अब भी लापता है, जिसकी तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

धनरूआ थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पूजा कुमारी का पति राजू गिरी महाराष्ट्र में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। पारिवारिक आर्थिक तंगी और पति-पत्नी के बीच विवाद का फायदा उठाते हुए गांव की ही सुशीला देवी ने पूजा को नौकरी दिलाने का लालच दिया। 23 जून को वह पूजा को उसकी तीनों बेटियों के साथ कोटा ले गई, जहां पहले से सक्रिय मानव तस्करी गिरोह के सदस्यों ने महिला और उसकी दो बेटियों का सौदा कर दिया।

- Advertisement -

कोटा पहुंचने के बाद खरीदार ने पूजा का मोबाइल फोन छीन लिया ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके। काफी प्रयास के बाद पूजा ने एक स्थानीय व्यक्ति की मदद से अपनी सास को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी और मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही सास ने धनरूआ थाना पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया।

सूचना मिलते ही धनरूआ पुलिस ने सबसे पहले सुशीला देवी को हिरासत में लिया। पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में पभेड़ा निवासी सुशीला देवी, गया के सैफगंज निवासी सुषमा कुमारी, भोजपुर के सुकरौली निवासी सुनीता देवी एवं उसके पति अनिल राम तथा शिमली निवासी नीलू देवी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी फिलहाल पटना के राजाबाजार इलाके में रहकर एक अस्पताल में काम करते थे और वहीं से मानव तस्करी का नेटवर्क संचालित कर रहे थे।

- Advertisement -

पुलिस ने आरोपियों से कड़ी पूछताछ की और उन्हें साथ लेकर कोटा जाने की तैयारी शुरू कर दी। कार्रवाई का दबाव बढ़ने पर आरोपियों ने पूजा और उसकी दो बेटियों को पटना बुला लिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों को सुरक्षित बरामद कर लिया।

जांच में सामने आया कि गिरोह ने पूजा की सबसे छोटी दो वर्षीय बेटी को पटना में ही एक महिला के पास छोड़ दिया था। आरोपियों ने यह कहकर बच्ची को अलग कर दिया कि तीन बच्चों के साथ महिला काम नहीं कर पाएगी। फिलहाल पुलिस उस मासूम की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 1.40 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं। धनरूआ थाना में कांड संख्या 434/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं एवं जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 81 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

- Advertisement -

पुलिस का कहना है कि लापता दो वर्षीय बच्ची की बरामदगी सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मानव तस्करी गिरोह का नेटवर्क बिहार के अलावा अन्य राज्यों में भी फैला हुआ है या नहीं। यदि जांच में और लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED:human trafficking
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad1
Happy0
Sleepy0
Angry1
Dead0
Wink0

Live News

Latest News

नवरात्र विशेष : त्रिपुरा सुंदरी और नगर रक्षिका के नाम से विख्यात है मसौढ़ी का मां काली मंदिर
National लेटेस्ट न्यूज़
दुर्गा पूजा को लेकर फायर सेफ्टी जांच तेज, पूजा पंडालों में अग्निशमन विभाग का निरीक्षण 
National लेटेस्ट न्यूज़
मोकामा-बेगूसराय सिक्सलेन पर 30 घंटे से महाजाम, हजारों वाहन फंसे
National लेटेस्ट न्यूज़
मोकामा-घोसवरी में नवरात्र की धूम, मां दुर्गा के जयकारों के बीच निकली भव्य कलश यात्रा
National लेटेस्ट न्यूज़

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बंदूकों के साये से बिहार लोक सेवा तक: एक मजदूर की बेटी ने आंसुओं को बनाया कामयाबी की स्याही
लेटेस्ट न्यूज़
चास में भयानक मंजर! दुकान के परखच्चे उड़ाते हुए घुसा ट्रेलर, दो लोगों की मौके पर ही मौत
लेटेस्ट न्यूज़
ईएसएल प्लांट में गैस की चपेट में आने से दो श्रमिकों की मौत
लेटेस्ट न्यूज़
रोहतास जिला के आधिकारिक प्रतीक चिह्न (लोगो) निर्माण हेतु प्रतियोगिता का आयोजन
लेटेस्ट न्यूज़

You Might Also Like

Nationalलेटेस्ट न्यूज़

गांव के समीप बने गड्ढे में डूब कर दो मासूम की मौत

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

डैम में नहाने के दौरान 16 वर्षीय बालक लापता, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

By Suraj Kumar
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

बी.डी. कॉलेज बना यूनिवर्सिटी चैम्पियन 

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

मटका फोड़ने को लेकर दो समुदायों में जमकर बरसे ईट पत्थर 

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: nbtimesbihar@gmail.com

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?