दो दिवसीय सम्मेलन में कर्मचारियों की 25 सूत्री मांगों पर हो रहा मंथन
नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
जामताड़ा। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का जामताड़ा मे शनिवार से दो दिवसीय सातवां राज्य स्तरीय सम्मेलन शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया संघ के महासचिव राजीव डिबरी मौजूद थे। कार्यक्रम में 25 सूत्री मांगों को लेकर वक्ताओं ने अपनी अपनी बातों को सदस्यों के बीच रखी। राज्य सम्मेलन में झारखंड के विभिन्न जिलों से कर्मचारी आए हुए थे।
इस दौरान मुख्य अतिथि राजीव डिबरी ने कहा कि राज्य कर्मचारी संघ का आज से दो दिनों का सम्मेलन शुरू हुआ है। वर्तमान में कर्मचारियों पर चौतरफा हमला हो रहा है। लेबर कोड लागू किया गया है, जो मजदूरों का गुलामी का कोड है।
केंद्र सरकार ने मनरेगा जैसे उपयोगी रोजगार को समाप्त कर दिया। और जी राम जी लाये हैं, मनरेगा के तहत रोजगार का अधिकार मजदूरों को मिला था। इसके अलावा देश की खनिज संपदा को देश के गिने चुने उधोगपतियों के हवाले कर दिया गया है।