बोकारो। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा* के निर्देशानुसार *मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026* अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने के उद्देश्य से जिले के *शहरी क्षेत्रों (चास नगर निगम/बोकारो स्टील सिटी) में 18 जुलाई 2026 (शनिवार) एवं 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर* आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर वैसे मतदाताओं के लिए है जिन्होंने *अब तक गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं किया है, वे लोग जरूर शिवर में शामिल होकर अपना गणना प्रपत्र प्राप्त कर शिविर में ही जमा* करें।वहीं, ऐसे मतदाता जिन्होंने *गणना प्रपत्र प्राप्त किया है और अब तक गणना प्रपत्र जमा नहीं किया है, वह शीघ्र गणना प्रपत्र भरकर आयोजित विशेष शिविर में जमा* करें।
इस संबंध में *जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त * को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
इन *विशेष शिविरों के दौरान संबंधित मतदान केंद्रों पर नियुक्त बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) निर्धारित समय तक* उपस्थित रहेंगे।मतदाताओं को *निर्धारित प्रपत्र भरने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने तथा आवेदन जमा करने में भी सहायता* प्रदान की जाएगी।
*व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश*
डीईओ सह डीसी ने संबंधित ईआरओ – एईआरओ को निर्देश दिया है कि *विशेष शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार* कराया जाए, ताकि शहरी क्षेत्रों के *अधिक से अधिक नागरिक इसकी जानकारी प्राप्त कर समय पर अपने मतदान केंद्र* पहुंच सकें।