नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
सासाराम। रोहतास जिला के करवंदिया थाना परिसर स्थित पुलिस बैरक की छत पर आज पुलिस बीसैप (बिहार स्पेशल आर्म्ड) का एक जवान ने अपने ही कार्रबाइन गन से अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बीसैप जवान किशोर राणा 46 वर्ष की पोस्टिंग करवंदिया थाना में थी। किशोर राणा के पिता युवराज राणा रांची के डोरंडा में परिवार के साथ रहते हैं। घटना की जानकारी स्वजनों को पुलिस ने दे दी है।
जानकारी के अनुसार वह करवंदिया थाना के बैरक के छत पर अपने ही कार्रबाइन हथियार से सिर के दाहिने तरफ गोली मार ली। गोली लगते ही मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। बताया जाता है कि वे गोरखा आर्मी के जवान थे। वे मूल रूप से नेपाल के रहने वाले थे।
बीसैप जवान ने गोली क्यों मारी यह जानकारी अबतक नहीं हो पाई है। एसपी रौशन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जवान ने आखिर किस कारण से आत्महत्या किया इसकी हर पहलू पर जांच की जाएगी। पुलिस प्रशासन इस दुख की घड़ी में स्वजनों के साथ खड़ा है।