नवबिहार टाइम्स संवाददाता
मसौढ़ी। चेन्नई के मोंटफोर्ट ऑडिटोरियम में आयोजित 12वीं ओकिनावाकन कप राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप-2026 में बिहार के मसौढ़ी स्थित हुनर अकादमी आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 16 पदक अपने नाम किए। लगभग 1250 खिलाड़ियों की भागीदारी वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, 2 रजत और 6 कांस्य पदक जीतकर बिहार और मसौढ़ी का गौरव बढ़ाया।
विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।
पदक विजेता खिलाड़ी
राज गुप्ता – 2 स्वर्ण पदक
प्रतिज्ञा कुमारी – 2 स्वर्ण पदक
अमन कुमार – 1 स्वर्ण, 1 कांस्य
हरिओम यादव – 1 स्वर्ण, 1 रजत
नंदनी यादव – 1 स्वर्ण, 1 कांस्य
अभिराज कुमार – 1 स्वर्ण, 1 रजत
सूरज कुमार – 2 कांस्य
शिल्पी कुमारी – 2 कांस्य
प्रतियोगिता के दौरान प्रशिक्षक संतु कुमार और धनंजय कुमार ने खिलाड़ियों का कुशल मार्गदर्शन किया। अकादमी की सचिव ज्योति कुमारी एवं राज कुमारी देवी ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं, अकादमी के सलाहकार एमडी इम्तियाज अहमद ने भी टीम की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।
बिहार कराटे संघ के महासचिव सेन्साई शत्रुजय सिंह और बिहार चीफ सेन्साई शशि सिंह ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कठिन मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यही खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बिहार का नाम रोशन करेंगे।
अकादमी के संस्थापक एवं मुख्य प्रशिक्षक सेन्साई शशि सिंह ने सभी खिलाड़ियों को उनकी शानदार सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे मसौढ़ी और बिहार के लिए गर्व का विषय है। खिलाड़ियों की इस सफलता से प्रशिक्षकों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।