नवबिहार टाइम्स संवाददाता
दाउदनगर (औरंगाबाद)। ओबरा के विधायक डॉ प्रकाशचंद्र के जन्मदिन के अवसर पर भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज में रविवार को उनका 48वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिसमें सैकड़ों मरीज का स्वास्थ्य जांच हुआ। उन्हें चश्मा दिया गया। दवाइयां दी गई। डॉ. प्रकाश चंद्र ने कहा कि जिन मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन की जरूरत होगी उन्हें निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। आने-जाने की उन्हें सुविधा भी दी जाएगी। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। उनके चाहने वालों ने उन्हें एक से एक उपहार देकर सम्मानित किया। बड़ों ने उन्हें आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारा जन्म मानव जाति में हुआ है, किसी जाति और धर्म में नहीं। ओबरा में जातीय घृणा कम करने और जातीय और सांप्रदायिक सद्भाव बढ़ाने का उन्होंने इस अवसर पर संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर पौधारोपण करने का संकल्प लेना चाहिए। नकारात्मकता खत्म कर सकारात्मकता बढ़ाने, जाति धर्म व संप्रदाय का विद्वेष मिटाने का संकल्प लेना चाहिए। कई कलाकारों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
मौके पर मुख्य पार्षद अंजली कुमारी, जिला परिषद अध्यक्ष प्रमिला देवी, लोजपा रामबिलास के जिला अध्यक्ष सोनू सिंह, डीएसपी चंद्रभूषण, इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष विकास कुमार, अंचल अधिकारी सतीश कुमार सिंह, विवेकानंद मिशन स्कूल के मैनेजर सुनील कुमार सिंह, डिप्टी डायरेक्टर अद्यन्त वत्स, ई. विकास यादव, राजकिशोर राय, नवज्योति शिक्षा निकेतन के निदेशक नीरज कुमार, जदयू नेता विश्वनाथ सिंह, रणविजय कुमार पांडेय, प्रभारी प्रधानाचार्य- इंटर विद्यालय शमशेरनगर केशरंजन कुमार पांडेय, चंद्रनाथ शर्मा, पूर्व प्रधानाध्यापक दीनदयाल सिंह, खुर्शीद आलम, ख़ूबब आलम समेत लोग शामिल हुए।