नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
धनबाद। धनबाद में आज सुबह ईडी की अलग-अलग टीमों ने कोयला कारोबार और आउटसोर्सिंग से जुड़े कई बड़े व्यवसायियों के 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। इस कार्रवाई से कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
खबर मिल रही है कि मंगलवार की सुबह लगभग सात बजे ईडी अधिकारियों की गाड़ियां केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ चिन्हित कारोबारियों के आवासों और कार्यालयों पर पहुंचे. गाड़ियों से उतरते ही सुरक्षा बलों ने सभी परिसरों को अपने कब्जे में ले के लिया। कोयला कारोबारी एलबी सिंह और अनिल गोयल से जुड़े व्यावसायिक सहयोगियों के परिसरों पर कार्रवाई चल रही है। जिसमें गणेश यादव, शेखर यादव, पप्पू मंडल, हरेंद्र चौहान और आलोक शामिल हैं।
ईडी के अधिकारी घरों और कार्यालयों के अंदर मौजूद वित्तीय रिकॉर्ड्स, बैंक खातों के दस्तावेज, बेनामी संपत्तियों के कागजात और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस (मोबाइल, लैपटॉप, हार्ड ड्राइव) की गहन जांच में जुटे हैं।चर्चा है कि धनबाद में ईडी इतनी बड़ी कार्रवाई पहली बार कर रही है।