By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    Bihar

    पटना की सड़कों पर गूंजी उपेक्षितों की पुकार: बाढ़, बदहाली और बेरोजगारी के खिलाफ सड़कों पर उतरे अन्नदाता और छात्र

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो पटना। राजधानी पटना की सड़कें आज एक बार फिर…

    By Editor NBT
    Bihar

    सम्राट सरकार की कार्ययोजनाएं संकल्प पोर्टल पर होंगी दर्ज, जनता को मिलेगी योजनाओं की जानकारी

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार अब…

    By Editor NBT
    Bihar

    स्पष्टीकरण बनाम सियासत: क्या चुनाव आयोग के जवाब से शांत होगा विपक्ष? बिहार में छिड़ा नया वाकयुद्ध

    जमुई कांड और कानून-व्यवस्था पर विपक्ष के हमलों का दीपक प्रकाश ने…

    By Editor NBT
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    Jharkhand

    एलआईसी की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, सूझबूझ से बची जानें

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो जमशेदपुर। शहर के व्यस्त इलाके बिष्टुपुर स्थित एलआईसी (LIC)…

    By Editor NBT
    Jharkhand

    तीन नाबालिग बच्चियां लापता, चार दिन बाद झारखंड-बंगाल सीमा से बरामद

    परिजनों ने जताया बच्चियों के अनुचित व्यापार की आशंका, पुलिस की सक्रियता…

    By Editor NBT
    DeogharJharkhand

    एसबीआई की सीएसआर पहल से देवघर को मिली स्वास्थ्य, शिक्षा और जनसुविधाओं की सौगात

    चेयरमैन सी.एस शेट्टी ने चार ई-कार्ट वाहन, एक एंबुलेंस और 20 स्कूलों…

    By Suraj Kumar
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

पटना की सड़कों पर गूंजी उपेक्षितों की पुकार: बाढ़, बदहाली और बेरोजगारी के खिलाफ सड़कों पर उतरे अन्नदाता और छात्र

1 अक्टूबर से बदल जाएगा मृत्यु प्रमाण पत्र का नियम

सम्राट सरकार की कार्ययोजनाएं संकल्प पोर्टल पर होंगी दर्ज, जनता को मिलेगी योजनाओं की जानकारी

Stay Connected

Find us on socials
248.1KFollowersLike
61.1KFollowersFollow
InstagramFollow
165KSubscribersSubscribe
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

1 अक्टूबर से बदल जाएगा मृत्यु प्रमाण पत्र का नियम

Editor NBT
Last updated: September 28, 2026 12:30 pm
By Editor NBT
Share
5 Min Read
SHARE

नवबिहार टाइम्स ब्यूरो

नई दिल्ली। मृत्यु प्रमाण पत्र यानी डेथ सर्टिफिकेट को लेकर 1 अक्टूबर 2026 से नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। रजिस्ट्रेशन ऑफ बर्थ्स एण्ड डेथ्स अमेंडमेंट एक्ट 2026 के प्रावधान 1 अक्टूबर से लागू होंगे। नए कानून में जन्म और मृत्यु के देरी से होने वाले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को ज्यादा सख्त किया गया है। इस बदलाव का खास असर उन मामलों पर पड़ेगा, जिनमें मृत्यु या जन्म की जानकारी तय समय के काफी बाद रजिस्ट्रार को दी जाती है। कानून के तहत अब एक साल से ज्यादा और दो साल तक की देरी तथा दो साल से ज्यादा की देरी के लिए अलग-अलग स्तर पर मंजूरी का प्रावधान होगा।

- Advertisement -

1 अक्टूबर से क्या बदलेगा?

नए कानून के अनुसार, अगर मृत्यु की जानकारी एक साल से ज्यादा लेकिन दो साल के भीतर रजिस्ट्रार को दी जाती है, तो रजिस्ट्रेशन के लिए जिला मजिस्ट्रेट , उप-मंडल मजिस्ट्रेट या जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अधिकृत कार्यकारी मजिस्ट्रेट का आदेश जरूरी होगा। संबंधित अधिकारी मृत्यु की जानकारी की सत्यता की जांच के बाद आदेश जारी कर सकेंगे। वहीं, अगर मृत्यु की जानकारी दो साल से ज्यादा समय बाद दी जाती है, तो अब रजिस्ट्रेशन के लिए Judicial Magistrate First Class का आदेश जरूरी होगा। मजिस्ट्रेट भी घटना की सही जानकारी और उसकी प्रमाणिकता की जांच के बाद ही रजिस्ट्रेशन का आदेश दे सकेंगे।

- Advertisement -

अभी और नए नियम में क्या अंतर है?

मौजूदा व्यवस्था में एक साल से ज्यादा देरी वाले जन्म या मृत्यु पंजीकरण के लिए जिला मजिस्ट्रेट, एसडीएम या अधिकृत कार्यकारी मजिस्ट्रेट के आदेश का प्रावधान है। 2026 का संशोधन इस व्यवस्था को दो हिस्सों में बांटता है-एक से दो साल की देरी के लिए कार्यकारी स्तर की मंजूरी और दो साल से अधिक की देरी के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट की मंजूरी। सरकार के अनुसार, इस बदलाव का उद्देश्य जन्म और मृत्यु के रजिस्ट्रेशन में होने वाली देरी को कम करना और समय पर जानकारी दर्ज कराने को प्रोत्साहित करना है।

- Advertisement -

डेथ सर्टिफिकेट कहां बनता है?

मृत्यु का रजिस्ट्रेशन उस क्षेत्र के रजिस्ट्रेशन ऑफ बर्थ्स एण्ड डेथ्स के पास कराया जाता है, जहां मृत्यु हुई है। स्थानीय व्यवस्था के अनुसार यह जिम्मेदारी नगर निगम, नगर पालिका, पंचायत या अन्य स्थानीय प्राधिकरण के पास हो सकती है। केंद्र सरकार का सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम पोर्टल कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ऑनलाइन जन्म-मृत्यु पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराता है। अगर मृत्यु किसी अस्पताल में हुई है, तो अस्पताल की ओर से मृत्यु के कारण से संबंधित मेडिकल प्रमाणपत्र जारी किया जाता है और मृत्यु की जानकारी रजिस्ट्रार तक पहुंचाने की प्रक्रिया में उसका इस्तेमाल होता है। कानून में मेडिकल संस्थानों द्वारा मृत्यु के कारण का प्रमाणपत्र देने का प्रावधान भी किया गया है।

डेथ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट 

- Advertisement -

जरूरी दस्तावेज राज्य और स्थानीय निकाय के नियमों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। आमतौर पर मृत्यु से संबंधित मेडिकल प्रमाणपत्र या अस्पताल का रिकॉर्ड मांगा जा सकता है। इसके अलावा मृत व्यक्ति का नाम, जन्म से जुड़ी जानकारी, मृत्यु की तारीख और स्थान, मृत्यु की जानकारी देने वाले व्यक्ति का विवरण और निर्धारित आवेदन पत्र जैसे दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है। देरी से रजिस्ट्रेशन के मामलों में नए कानून के तहत संबंधित प्राधिकारी द्वारा मृत्यु की जानकारी की सत्यता की जांच भी की जाएगी। दो साल से ज्यादा की देरी होने पर जुडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास के आदेश की आवश्यकता होगी।

समय पर मृत्यु का रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी

मृत्यु प्रमाण पत्र कई जरूरी कानूनी और वित्तीय प्रक्रियाओं में इस्तेमाल होता है। मृत्यु का आधिकारिक रिकॉर्ड होने से परिवार को बीमा, बैंक खातों, निवेश, संपत्ति और अन्य दावों से जुड़ी प्रक्रियाओं में दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध होता है। इसलिए 1 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले बदलाव के बाद लंबे समय से लंबित मृत्यु पंजीकरण के मामलों में प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक औपचारिक और जांच आधारित होगी।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Live News

Latest News

पटना की सड़कों पर गूंजी उपेक्षितों की पुकार: बाढ़, बदहाली और बेरोजगारी के खिलाफ सड़कों पर उतरे अन्नदाता और छात्र
लेटेस्ट न्यूज़
सम्राट सरकार की कार्ययोजनाएं संकल्प पोर्टल पर होंगी दर्ज, जनता को मिलेगी योजनाओं की जानकारी
लेटेस्ट न्यूज़
स्पष्टीकरण बनाम सियासत: क्या चुनाव आयोग के जवाब से शांत होगा विपक्ष? बिहार में छिड़ा नया वाकयुद्ध
लेटेस्ट न्यूज़
सोन नदी के जलस्तर में वृद्धि की संभावना को देखते हुए की गई सतर्क रहने की अपील 
National लेटेस्ट न्यूज़

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जिला स्तरीय विद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक
National लेटेस्ट न्यूज़
वैज्ञानिक बकरी पालन से ग्रामीण आजीविका को मिलेगा बढ़ावा, सात दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
National लेटेस्ट न्यूज़
चक्रवाती तूफान ने तोड़ी किसानों की कमर, धान की फसल जमीन पर बिछी
National लेटेस्ट न्यूज़
रास्ते पर पानी गिराने के विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत, चार घायल
National लेटेस्ट न्यूज़

You Might Also Like

Nationalलेटेस्ट न्यूज़

मुख्यमंत्री के अचानक आगमन से प्रशासनिक महकमे में रहा गहमा गहमी 

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए बारुण में लगेगा जांच शिविर 

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

जरा सी लापरवाही से चली जा रही है लोगों की जान 

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

गिरिडीह में सड़क हादसा एक की मौत, दो घायल, पथराव

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: nbtimesbihar@gmail.com

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?