मोतिहारी। नवबिहार टाइम्स संवाददाता
नगर के चांदमारी चौक स्थित केजी वाटिका में एक ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इससे पूर्व समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलन से हुआ जिसमें ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रियरंजन, युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बब्बू श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला संगीता चित्रांश, डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव व आलोक कुमार प्रदेश सचिव, ई.अजय कुमार आजाद प्रमंडल अध्यक्ष तिरहुत व जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा उर्फ पोला वर्मा शामिल थे।
समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रियरंजन ने कहा कि ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की इकाई पूरे विश्व मे है। उन्होंने कहा कि हमारी विरासत काफी ऐतिहासिक व गरिमापूर्ण रही है लेकिन, ऐसे गरिमापूर्ण समाज के हालात निरंतर गिर रहे हैं। इसे पुनर्जागृत करने की जररूत है। हम सभी को एक होने की जरूरत है। युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बब्बू श्रीवास्तव ने कहा कि जिस जाति की अपनी कैथी लिपि हो, उसकी स्थिति आज इच्छा शक्ति के कारण कमजोर हुई है। हमारे पूर्व के पीढ़ी के लोगों की निष्क्रियता के कारण यह स्थिति हुई है। संगठन के माध्यम से हर तरह के लोगों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि सिर्फ नौकरी व व्यवसाय करने से कम नही चलेगा। हमारी शक्ति को प्राप्त करने के लिए राजनीत करना होगा। हम चाहे जिस सेक्टर में हों, हमें वही से राजनीति की शुरुआत करनी होगी। बिहार के 40 विधानसभा क्षेत्र कायस्थ डोमिनेट है।
तिरहुत प्रमंडल अध्यक्ष ई.अजय कुमार आजाद ने कहा कि हम सभी एक दूसरे के सहयोग, सामाजिक सद्भाव व एकत्रित होकर लक्ष्य की प्राप्ति आसानी से कर सकते हैं। उन्होंने सभी मनोनीत दायित्वधारियों से पूरे मनोयोग से लगकर संगठन को ऊंचाई तक ले जाने का आह्वान किया। समारोह को संगीता चित्रांश, सुधा वर्मा सहित कई अन्य ने भी संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष संजीव वर्मा उर्फ पोला वर्मा ने किया। जबकि मंच का संचालन रुमित कुमार रौशन ने किया। अंत में भाई भोज का भी आयोजन हुआ। जिसमें भारी संख्या में चित्रांश परिवार के लोग शामिल हुए। नई कार्यकारिणी में 10 जिला उपाध्यक्ष, दो जिला महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक मीडिया प्रभारी, नौ जिला सचिव, 13 सदस्य जिला कार्यकारिणी का मनोनीत किया गया है। सभी मनोनीत दायित्वधारियों को मनोनयन पत्र समारोह के दौरान दिया गया।