By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    Bihar

    भागलपुर में सुबह 5 बजे मुंगेर के एक्सक्यूटिव इंजीनियर के घर ईओयू का छापा

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो भागलपुर। बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग में…

    By Betab Ahmad
    Bihar

    मतदाता सूची पुनरीक्षण और चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की हुंकार: पटना में राजनीतिक गर्माहट

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो पटना। बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर महागठबंधन…

    By Betab Ahmad
    BiharKaimur

    इंडस टावर्स साइट पर उपद्रव मामले में मुख्य आरोपी चुनमुन पांडेय गिरफ्तार

    मोहनिया में 5 अक्टूबर को 15–20 लोगों की भीड़ ने किया था…

    By Suraj Kumar
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    Jharkhand

    “रूपी सोरेन के निधन पर देश मर्माहत: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि”

    बेताब अहमद रांची। झारखंड की आबोहवा में आज एक गहरी खामोशी और…

    By Betab Ahmad
    Jharkhand

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन का निधन, आज होगा नेमरा में अंतिम संस्कार

    बेताब अहमद रांची। झारखंड की राजनीति और संघर्ष के इतिहास की एक…

    By Betab Ahmad
    Jharkhand

    भाजपा कोर कमेटी की बैठक में झारखंड सरकार पर निशाना, प्रभारी बोले- भ्रष्टाचार और घुसपैठ बड़ी समस्या

    मोदी सरकार के 25 साल पूरे होने पर भाजपा चलाएगी ‘सेवा ज्योति…

    By Editor NBT
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

भागलपुर में सुबह 5 बजे मुंगेर के एक्सक्यूटिव इंजीनियर के घर ईओयू का छापा

पर्दा गिरा, लेकिन गूँज हमेशा रहेगी… अलविदा ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर

मतदाता सूची पुनरीक्षण और चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की हुंकार: पटना में राजनीतिक गर्माहट

Stay Connected

Find us on socials
248.1KFollowersLike
61.1KFollowersFollow
InstagramFollow
165KSubscribersSubscribe
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

पर्दा गिरा, लेकिन गूँज हमेशा रहेगी… अलविदा ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर

Betab Ahmad
Last updated: October 8, 2026 12:57 pm
By Betab Ahmad
Share
8 Min Read
SHARE

बेताब अहमद

गोवा/ मुम्बई। भारतीय सिनेमा ने आज अपना एक ऐसा अनमोल हीरा खो दिया, जिसकी खनक हर दिल को चीर जाती थी। गोवा की शांत सुबह उस समय सहम गई जब मंचीय और फिल्मी दुनिया के बेताज बादशाह नाना पाटेकर ने खामोशी से हमेशा के लिए आँखें मूंद लीं। भले ही डॉक्टरों ने 45 मिनट तक उनकी सांसों को थामने की आखिरी कोशिश की, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। आज हर आँख नम है, क्योंकि स्क्रीन पर गुस्सा, बेबाकी और इंसानियत का अक्स दिखाने वाला वो फकीर अभिनेता अब हमारे बीच नहीं है। नाना पाटेकर सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, वे अभिनय की एक खुली किताब थे। ‘परिंदा’ की आग से लेकर ‘क्रांतिवीर’ के धमाकेदार संवादों और ‘वेलकम’ की कॉमेडी तक, उन्होंने हर विधा में अपनी अमिट छाप छोड़ी। उनका जाना सिर्फ एक उम्र का पड़ाव नहीं, बल्कि हिंदी और मराठी सिनेमा के उस दौर का अंत है जहाँ सादगी और गहराई को सबसे ऊपर रखा जाता था। कुछ दिन पहले ही डोना पाउला में उन्होंने जीवन का जो सच कहा था, वह आज उनकी खुद की जुबानी एक अकाट्य सच्चाई बन गया है।

- Advertisement -

जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीने वाले और समाज सेवा को अपना धर्म मानने वाले नाना पाटेकर ने कुछ ही दिन पहले कहा था— “पता नहीं मैं कल यहां रहूंगा या नहीं।” उनकी ये पंक्तियाँ आज भविष्य की भविष्यवाणी जैसी प्रतीत होती हैं। बिना किसी तामझाम के, अपनों से दूर गोवा के आशियाने में उनकी अंतिम सांसें इस बात की गवाही देती हैं कि जीवन अनिश्चित है। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट हुआ था। उन्हें करीब 45 मिनट तक CPR दी गई, लेकिन बचाया नहीं जा सका। अंतिम संस्कार पुणे के फॉर्महाउस में होगा। मणिपाल हॉस्पिटल के डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक नाना पाटेकर का सुबह 5:20 बजे निधन हुआ। घटना के वक्त नाना के साथ घर पर परिवार का कोई सदस्य नहीं था। उनके दोस्त और केयरटेकर मौजूद थे। अब शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

नाना पाटेकर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कुछ ही अभिनेता ऐसे थे, जिनमें नाना पाटेकर जैसी गहराई, अलग पहचान और खास मौजूदगी थी। उन्होंने हर किरदार में शानदार विविधता और रचनात्मकता दिखाई। उनके निभाए किरदार कई पीढ़ियों तक याद किए जाएंगे।

- Advertisement -

अक्षय कुमार ने कहा- नाना जी के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। वह उन चुनिंदा कलाकारों में से एक थे, जिन्हें आपको रुककर देखने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती थी। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे उनके साथ (वेलकम) और फिर हाल ही में (हाउसफुल 5) में काम करने का मौका मिला। उन दोनों फिल्मों के सेट की बहुत सारी यादें हैं, जिन्हें मैं हमेशा अपने दिल के करीब रखूंगा।

रितेश देशमुख ने कहा- मेरे पास शब्द नहीं हैं। नाना पाटेकर जी के निधन की खबर से ऐसा लग रहा है, जैसे मुझ पर कोई ट्रक चढ़ गया हो। मैं बेहद दुखी हूं। वह एक बेहतरीन अभिनेता थे और उनका कोई मुकाबला नहीं था। वह पर्दे से बाहर भी हीरो थे। लोगों की भलाई के लिए उन्होंने अपनी चैरिटी के जरिए लगातार काम किया।

- Advertisement -

शिखर धवन ने कहा- भारतीय सिनेमा ने आज एक बेहद खास प्रतिभा को खो दिया है। नाना पाटेकर साहब, आपका काम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। ॐ शांति।

‘वेलकम’ में उदय शेट्टी बनकर कॉमेडी में भी छाए

2007 में आई फिल्म ‘वेलकम’ में नाना पाटेकर ने गैंगस्टर उदय शेट्टी का किरदार निभाया था। इस कॉमेडी रोल को काफी पसंद किया गया। वे इसके सीक्वल ‘वेलकम बैक’ में भी उदय शेट्टी के किरदार में नजर आए।

- Advertisement -

फिल्म प्रहार के लिए मिलिट्री ट्रेनिंग ली थी

नाना पाटेकर ने फिल्म ‘प्रहार: द फाइनल अटैक’ में आर्मी मेजर की भूमिका निभाने के लिए भारतीय सेना की मराठा लाइट इन्फैंट्री के साथ सैन्य प्रशिक्षण लिया था। इस दौरान उन्होंने करीब तीन साल तक ट्रेनिंग की थी। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद नाना पाटेकर टेरिटोरियल आर्मी से जुड़े। उन्हें मानद कैप्टन के रूप में कमीशन मिला। बाद में उन्होंने लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद तक सेवाएं दीं और 2013 में रिटायर हुए।

कारगिल युद्ध के दौरान भी सेना के साथ रहे

- Advertisement -

नाना पाटेकर का सेना से जुड़ाव 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भी सामने आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने तत्कालीन रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस से विशेष अनुमति लेकर करीब 2 महीने सेना के साथ अग्रिम इलाकों में बिताए। इस दौरान वह द्रास, लेह, कुपवाड़ा और सोपोर जैसे क्षेत्रों में गए।

किसानों की मदद के लिए शुरू किया था ‘नाम फाउंडेशन’

नाना पाटेकर सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि सामाजिक कामों के लिए भी जाने जाते थे। किसानों और उनके परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अभिनेता मकरंद अनासपुरे के साथ 2015 में ‘नाम फाउंडेशन’ शुरू किया था। संस्था ने खास तौर पर महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त इलाकों में किसानों की मदद के लिए काम किया। नाना ने किसान आत्महत्या से प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद दी। उनके बच्चों की पढ़ाई में भी मदद की। कई परिवारों की स्कूल और कॉलेज फीस का खर्च उठाया गया। नाम फाउंडेशन ने गांवों में पानी की समस्या दूर करने के लिए भी काम किया। इसके तहत तालाब, कुएं और चेक डैम बनाने के साथ नदियों और नहरों को फिर से उपयोगी बनाने की कोशिश की गई। नाना से जुड़ा एक किस्सा यह भी है कि वह करीब 1.5 करोड़ रुपए की लग्जरी कार खरीदने वाले थे। किसानों की हालत देखकर उन्होंने कार खरीदने का फैसला बदल दिया और रकम जरूरतमंद परिवारों की मदद में लगा दी।

परिंदा’ में विलेन बने, 3 नेशनल अवॉर्ड

नाना पाटेकर ने 100 से ज्यादा फिल्में कीं। 1989 की फिल्म ‘परिंदा’ में नाना ने अन्ना का किरदार निभाया, जिसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। 1994 की ‘क्रांतिवीर’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। 1996 की ‘अग्निसाक्षी’ के लिए भी उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। इस तरह उन्हें करियर में 3 नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिले। भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए नाना पाटेकर को 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। अपने लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने हिंदी के साथ मराठी फिल्मों में भी काम किया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Live News

Latest News

भागलपुर में सुबह 5 बजे मुंगेर के एक्सक्यूटिव इंजीनियर के घर ईओयू का छापा
लेटेस्ट न्यूज़
मतदाता सूची पुनरीक्षण और चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की हुंकार: पटना में राजनीतिक गर्माहट
लेटेस्ट न्यूज़
“रूपी सोरेन के निधन पर देश मर्माहत: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि”
लेटेस्ट न्यूज़
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन का निधन, आज होगा नेमरा में अंतिम संस्कार
लेटेस्ट न्यूज़

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

इंडस टावर्स साइट पर उपद्रव मामले में मुख्य आरोपी चुनमुन पांडेय गिरफ्तार
National लेटेस्ट न्यूज़
महज एक घंटे की बारिश से मसौढ़ी बना झील, स्टेशन रोड और मणीचक में जलजमाव
National लेटेस्ट न्यूज़
मोकामा रेल पुलिस ने भटकते आठ वर्षीय बच्चे को सुरक्षित बरामद कर बाल गृह भेजा
National लेटेस्ट न्यूज़
फोरलेन पर सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत
National लेटेस्ट न्यूज़

You Might Also Like

Nationalलेटेस्ट न्यूज़

किसान के बेटे अभिषेक सिंह का YSCL में चयन, औरंगाबाद का बढ़ाया मान

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

छठ घाट पर शिव पार्वती मंदिर कमेटी ने लगाया निःशुल्क सेवा शिविर

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

संयम और विश्वास उत्कृष्ट जीवन के स्तंभ : डॉ शंभू शरण सिंह

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

औरंगाबाद शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए प्रशासन तत्पर

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: nbtimesbihar@gmail.com

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?