By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    AurangabadBihar

    जन्मदिन पर मानवता की मिसाल बने सतीश कुमार सिंह, रक्तदान शिविर में 143 यूनिट रक्त संग्रह

    जन्मदिन को मरीजों की सेवा के लिए समर्पित कर पेश की प्रेरणादायक…

    By Suraj Kumar
    BiharPatna

    तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, चारों सवार सुरक्षित

    नहर में पानी कम होने से टला बड़ा हादसा, महाबलीपुर ओपी पुलिस…

    By Suraj Kumar
    BiharPatna

    चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ ने किसानों की तोड़ी कमर, रबी बुआई पर संकट

    बेमौसम बारिश से खेतों में जलजमाव, दलहन और धान की फसल को…

    By Suraj Kumar
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    Jharkhand

    लेवी मांगने आए PLFI के दो उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार

    देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, बाइक, मोबाइल और संगठन के तीन पर्चे बरामद;…

    By Betab Ahmad
    Jharkhand

    मैथन में जंगली सियार का आतंक, हमले में 20 लोग घायल, इलाके में दहशत

    डीवीसी अस्पताल में इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं होने का आरोप, बाहर…

    By Betab Ahmad
    Jharkhand

    26 उम्र कैदियों को रिहा करेगी झारखंड सरकार, सीएम हेमंत सोरेन ने दी मंजूरी

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो रांची। झारखंड सरकार ने शुक्रवार को राज्य की विभिन्न…

    By Betab Ahmad
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

जन्मदिन पर मानवता की मिसाल बने सतीश कुमार सिंह, रक्तदान शिविर में 143 यूनिट रक्त संग्रह

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, चारों सवार सुरक्षित

चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ ने किसानों की तोड़ी कमर, रबी बुआई पर संकट

Stay Connected

Find us on socials
248.1KFollowersLike
61.1KFollowersFollow
InstagramFollow
165KSubscribersSubscribe
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

पर्दा गिरा, लेकिन गूँज हमेशा रहेगी… अलविदा ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर

Betab Ahmad
Last updated: October 8, 2026 12:57 pm
By Betab Ahmad
Share
8 Min Read
SHARE

बेताब अहमद

गोवा/ मुम्बई। भारतीय सिनेमा ने आज अपना एक ऐसा अनमोल हीरा खो दिया, जिसकी खनक हर दिल को चीर जाती थी। गोवा की शांत सुबह उस समय सहम गई जब मंचीय और फिल्मी दुनिया के बेताज बादशाह नाना पाटेकर ने खामोशी से हमेशा के लिए आँखें मूंद लीं। भले ही डॉक्टरों ने 45 मिनट तक उनकी सांसों को थामने की आखिरी कोशिश की, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। आज हर आँख नम है, क्योंकि स्क्रीन पर गुस्सा, बेबाकी और इंसानियत का अक्स दिखाने वाला वो फकीर अभिनेता अब हमारे बीच नहीं है। नाना पाटेकर सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, वे अभिनय की एक खुली किताब थे। ‘परिंदा’ की आग से लेकर ‘क्रांतिवीर’ के धमाकेदार संवादों और ‘वेलकम’ की कॉमेडी तक, उन्होंने हर विधा में अपनी अमिट छाप छोड़ी। उनका जाना सिर्फ एक उम्र का पड़ाव नहीं, बल्कि हिंदी और मराठी सिनेमा के उस दौर का अंत है जहाँ सादगी और गहराई को सबसे ऊपर रखा जाता था। कुछ दिन पहले ही डोना पाउला में उन्होंने जीवन का जो सच कहा था, वह आज उनकी खुद की जुबानी एक अकाट्य सच्चाई बन गया है।

- Advertisement -

जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीने वाले और समाज सेवा को अपना धर्म मानने वाले नाना पाटेकर ने कुछ ही दिन पहले कहा था— “पता नहीं मैं कल यहां रहूंगा या नहीं।” उनकी ये पंक्तियाँ आज भविष्य की भविष्यवाणी जैसी प्रतीत होती हैं। बिना किसी तामझाम के, अपनों से दूर गोवा के आशियाने में उनकी अंतिम सांसें इस बात की गवाही देती हैं कि जीवन अनिश्चित है। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट हुआ था। उन्हें करीब 45 मिनट तक CPR दी गई, लेकिन बचाया नहीं जा सका। अंतिम संस्कार पुणे के फॉर्महाउस में होगा। मणिपाल हॉस्पिटल के डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक नाना पाटेकर का सुबह 5:20 बजे निधन हुआ। घटना के वक्त नाना के साथ घर पर परिवार का कोई सदस्य नहीं था। उनके दोस्त और केयरटेकर मौजूद थे। अब शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

नाना पाटेकर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कुछ ही अभिनेता ऐसे थे, जिनमें नाना पाटेकर जैसी गहराई, अलग पहचान और खास मौजूदगी थी। उन्होंने हर किरदार में शानदार विविधता और रचनात्मकता दिखाई। उनके निभाए किरदार कई पीढ़ियों तक याद किए जाएंगे।

- Advertisement -

अक्षय कुमार ने कहा- नाना जी के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। वह उन चुनिंदा कलाकारों में से एक थे, जिन्हें आपको रुककर देखने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती थी। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे उनके साथ (वेलकम) और फिर हाल ही में (हाउसफुल 5) में काम करने का मौका मिला। उन दोनों फिल्मों के सेट की बहुत सारी यादें हैं, जिन्हें मैं हमेशा अपने दिल के करीब रखूंगा।

रितेश देशमुख ने कहा- मेरे पास शब्द नहीं हैं। नाना पाटेकर जी के निधन की खबर से ऐसा लग रहा है, जैसे मुझ पर कोई ट्रक चढ़ गया हो। मैं बेहद दुखी हूं। वह एक बेहतरीन अभिनेता थे और उनका कोई मुकाबला नहीं था। वह पर्दे से बाहर भी हीरो थे। लोगों की भलाई के लिए उन्होंने अपनी चैरिटी के जरिए लगातार काम किया।

- Advertisement -

शिखर धवन ने कहा- भारतीय सिनेमा ने आज एक बेहद खास प्रतिभा को खो दिया है। नाना पाटेकर साहब, आपका काम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। ॐ शांति।

‘वेलकम’ में उदय शेट्टी बनकर कॉमेडी में भी छाए

2007 में आई फिल्म ‘वेलकम’ में नाना पाटेकर ने गैंगस्टर उदय शेट्टी का किरदार निभाया था। इस कॉमेडी रोल को काफी पसंद किया गया। वे इसके सीक्वल ‘वेलकम बैक’ में भी उदय शेट्टी के किरदार में नजर आए।

- Advertisement -

फिल्म प्रहार के लिए मिलिट्री ट्रेनिंग ली थी

नाना पाटेकर ने फिल्म ‘प्रहार: द फाइनल अटैक’ में आर्मी मेजर की भूमिका निभाने के लिए भारतीय सेना की मराठा लाइट इन्फैंट्री के साथ सैन्य प्रशिक्षण लिया था। इस दौरान उन्होंने करीब तीन साल तक ट्रेनिंग की थी। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद नाना पाटेकर टेरिटोरियल आर्मी से जुड़े। उन्हें मानद कैप्टन के रूप में कमीशन मिला। बाद में उन्होंने लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद तक सेवाएं दीं और 2013 में रिटायर हुए।

कारगिल युद्ध के दौरान भी सेना के साथ रहे

- Advertisement -

नाना पाटेकर का सेना से जुड़ाव 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भी सामने आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने तत्कालीन रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस से विशेष अनुमति लेकर करीब 2 महीने सेना के साथ अग्रिम इलाकों में बिताए। इस दौरान वह द्रास, लेह, कुपवाड़ा और सोपोर जैसे क्षेत्रों में गए।

किसानों की मदद के लिए शुरू किया था ‘नाम फाउंडेशन’

नाना पाटेकर सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि सामाजिक कामों के लिए भी जाने जाते थे। किसानों और उनके परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अभिनेता मकरंद अनासपुरे के साथ 2015 में ‘नाम फाउंडेशन’ शुरू किया था। संस्था ने खास तौर पर महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त इलाकों में किसानों की मदद के लिए काम किया। नाना ने किसान आत्महत्या से प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद दी। उनके बच्चों की पढ़ाई में भी मदद की। कई परिवारों की स्कूल और कॉलेज फीस का खर्च उठाया गया। नाम फाउंडेशन ने गांवों में पानी की समस्या दूर करने के लिए भी काम किया। इसके तहत तालाब, कुएं और चेक डैम बनाने के साथ नदियों और नहरों को फिर से उपयोगी बनाने की कोशिश की गई। नाना से जुड़ा एक किस्सा यह भी है कि वह करीब 1.5 करोड़ रुपए की लग्जरी कार खरीदने वाले थे। किसानों की हालत देखकर उन्होंने कार खरीदने का फैसला बदल दिया और रकम जरूरतमंद परिवारों की मदद में लगा दी।

परिंदा’ में विलेन बने, 3 नेशनल अवॉर्ड

नाना पाटेकर ने 100 से ज्यादा फिल्में कीं। 1989 की फिल्म ‘परिंदा’ में नाना ने अन्ना का किरदार निभाया, जिसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। 1994 की ‘क्रांतिवीर’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। 1996 की ‘अग्निसाक्षी’ के लिए भी उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। इस तरह उन्हें करियर में 3 नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिले। भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए नाना पाटेकर को 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। अपने लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने हिंदी के साथ मराठी फिल्मों में भी काम किया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Live News

Latest News

जन्मदिन पर मानवता की मिसाल बने सतीश कुमार सिंह, रक्तदान शिविर में 143 यूनिट रक्त संग्रह
National लेटेस्ट न्यूज़
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, चारों सवार सुरक्षित
National लेटेस्ट न्यूज़
चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ ने किसानों की तोड़ी कमर, रबी बुआई पर संकट
National लेटेस्ट न्यूज़
मतदाता सूची पुनरीक्षण शिविर में मिले 1272 आवेदन, 700 युवा पहली बार मतदाता बनने को उत्सुक
National लेटेस्ट न्यूज़

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जरासंध का शौर्य और गौरवशाली इतिहास एकता, स्वाभिमान एवं राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा : डॉ. प्रेम कुमार
National लेटेस्ट न्यूज़
रेलवे और बिहार की बिजली जरूरतों को पूरा करने में सहयोगी है बीआरबीसीएल
National लेटेस्ट न्यूज़
सदर अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, जिले में 4.15 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
National लेटेस्ट न्यूज़
आत्मीयता और सादगी के बीच मना मगध IG विकास वैभव का जन्मदिन, पत्नी को पहले केक खिलाकर जीता सबका दिल
लेटेस्ट न्यूज़

You Might Also Like

Nationalलेटेस्ट न्यूज़

राज्यभर में कुल 287 महोत्सवों का आयोजन कर पर्यटन को दी जा रही नई गति : मंत्री अरुण शंकर प्रसाद

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

संगठन ही संघर्ष की ताकत, संघर्ष ही अधिकार की गारंटी

By NBT Admin
लेटेस्ट न्यूज़

गोपालगंज में गंडक ने बढ़ाई चिंता, तीन दर्जन गांवों में पहुंचा बाढ़ का पानी; ट्रैक्टर-बैलगाड़ी से लोग कर रहे पलायन

By Editor NBT
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

बेकाबू ऑटो ने बिजली पोल में मारी जोरदार टक्कर

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: nbtimesbihar@gmail.com

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?