नवबिहार टाइम्स संवाददाता
दाउदनगर (औरंगाबाद)। विभिन्न मामलों में पांच वारंटियों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार संबंधित के घर पर चिपकाया गया। इस मामले में थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि एडीजे-नौ न्यायालय औरंगाबाद से निर्गत इश्तहार वारंटी अनिल कुमार, सुनील कुमार एवं मुन्ना कुमार तीनों साकिन बेलाढी के घर पर विधिवत चस्पा किया गया।
व्यवहार न्यायालय दाउदनगर से निर्गत इश्तहार वारंटी मनीष कुमार साकिन दाउदनगर वार्ड संख्या 21 के घर पर विधिवत तामिला किया गया है। इसी न्यायालय से निर्गत इश्तहार वारंटी अरविंद कुमार साकिन नालबंद टोली वार्ड नं 08 के घर पर विधिवत तामिला किया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि कुर्की जप्ती की प्रक्रिया से पूर्व यह न्यायिक प्रक्रिया है। इश्तेहार चश्मा होने या तमिल होने के बाद अगर वारंटी आत्म समर्पण नहीं करता है तो उसके विरुद्ध कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाती है।