नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
पटना। एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में चीन को 1-0 से हराकर 44 वर्षों बाद स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को बिहार हॉकी संघ ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
बिहार हॉकी संघ की ओर से कहा गया है कि भारतीय महिला हॉकी टीम की यह ऐतिहासिक जीत देश के खेल इतिहास में गौरवपूर्ण अध्याय है। निर्णायक मुकाबले में लालरेम्सियामी के गोल और गोलकीपर सविता पूनिया के शानदार बचाव की बदौलत भारत ने एशिया का खिताब अपने नाम किया।
बिहार हॉकी के अध्यक्ष सह ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरण, सचिव राणा प्रताप सिंह सहित बिहार हॉकी संघ के पदाधिकारियों एवं खेल परिवार ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों, कप्तान, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
अध्यक्ष श्रवण कुमार ने कहा कि यह स्वर्ण पदक देश की बेटियों की मेहनत, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और टीम भावना का प्रतीक है। भारतीय महिला हॉकी टीम की इस सफलता से देश के युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों को अपने सपनों को पूरा करने की नई प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार को भारतीय महिला हॉकी टीम की इस उपलब्धि पर गर्व है।