नवबिहार टाइम्स ब्यूरो
औरंगाबाद। भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने ओबरा प्रखंड के खुदवां गांव निवासी भाजपा नेता विनय शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए नम आंखों से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
पूर्व सांसद ने अपने शोक संदेश में कहा कि विनय शर्मा उनके अनन्य सहयोगी थे और हर सुख-दुःख तथा विपरीत परिस्थितियों में चट्टान की तरह उनके साथ खड़े रहते थे। उन्होंने कहा कि विनय शर्मा के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद, पीड़ादायक और मर्माहत करने वाला है।
उन्होंने कहा कि विनय शर्मा का निधन उनके लिए केवल एक सहयोगी का नहीं, बल्कि एक आत्मीय अभिभावक और स्नेही बड़े भाई का बिछोह है, जो एक अपूरणीय व्यक्तिगत क्षति के समान है। पूर्व सांसद ने कहा कि उनका स्नेह, सहयोग, समर्पण और आत्मीय व्यवहार सदैव स्मृतियों में जीवंत रहेगा। वे परिवार के सदस्य की तरह थे और उनका जाना एक ऐसी रिक्तता छोड़ गया है जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
पूर्व सांसद ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक-संतप्त परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
विनय शर्मा के निधन पर भाजपा के वरीय नेता सुनील सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र चन्द्रवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष अवध किशोर प्रसाद सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, मनोज शर्मा, पूर्व उप प्रमुख मनीष पाठक, अश्विनी सिंह, राजकुमार सिंह, अमिताभ सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, रवि सिंह, आशु अभिनव, आदित्य शेखर, प्रवीर सिंह, शुभेंदु शेखर सिंह, अशोक सिंह, अनिल सिंह, सुनील शर्मा, मुकेश सिंह, अनिता सिंह, आलोक सिंह, धर्मेन्द्र शर्मा, नीलमणी कुमार, आशुतोष शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र सिंह, नलिनी रंजन, प्रफुल्ल सिंह, बिनोद सिंह, अमरीश सिंह, रविन्द्र शर्मा, मुनीन्द्र राम, उदय सिंह, विनय सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शिक्षाविदों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।