बेताब अहमद
सासाराम/डालमियानगर। बिहार के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। आगामी 12 नवंबर 2026 को जिला नियोजनालय, रोहतास (डालमियानगर) कार्यालय में एक विशाल जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस कैम्प में प्रसिद्ध कंपनी TechMaa AI Innovation Pvt. Ltd. द्वारा HR Intern और Verification Associates के पदों पर 20 रिक्तियों के लिए सीधी भर्ती की जाएगी।
खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को बिहार के ही विभिन्न जिलों में काम करने का मौका मिलेगा। कंपनी द्वारा प्रति माह ₹10,000 से ₹25,000 तक का आकर्षक वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। इस कैम्प में लेने के लिए पुरुष और महिला दोनों आवेदक पात्र हैं। युवाओं से अपील है कि वे इस पूरी तरह निःशुल्क कैम्प का लाभ उठाने के लिए समय पर पहुँचें।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थी 12 नवंबर को अपने बायोडाटा, पते का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और 02 पासपोर्ट साइज फोटो सभी मूल दस्तावेजों के साथ नियोजनालय कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं।