By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
Notification
Read Epaper
Live News
Nav Bihar Times
Nav Bihar Times
  • Home
  • Epaper
    • Aurangabad
    • Bokaro
  • National
  • International
  • States
    • Andaman and Nicobar Islands
    • Andhra Pradesh
    • Arunachal Pradesh
    • Assam
    • Uttarakhand
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Goa
    • Gujarat
    • Tripura
    • Haryana
    • Himachal Pradesh
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Telangana
    • Uttar Pradesh
    • Karnataka
    • Kerala
    • Lakshadweep
    • Madhya Pradesh
    • Rajasthan
    • West Bengal
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Meghalaya
    • Mizoram
    • Sikkim
    • Nagaland
    • Odisha
    • Puducherry
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Bihar
    AurangabadBihar

    शांता नर्सिंग इंस्टीट्यूट में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  औरंगाबाद। शांता नर्सिंग इंस्टीट्यूट, जसोइया, BIADA, औरंगाबाद में 80वां स्वतंत्रता…

    By Editor NBT
    AurangabadBihar

    समाजसेवी हरिनारायण सोनी के निधन पर शोकसभा, दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  औरंगाबाद। समाजसेवी एवं संकट मोचन मानस मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष…

    By Editor NBT
    AurangabadBihar

    डीएवी पब्लिक स्कूल दयानंद विहार में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  औरंगाबाद। डीएवी पब्लिक स्कूल, दयानंद विहार, औरंगाबाद में 80वां स्वतंत्रता…

    By Editor NBT
    • Ara
    • Araria
    • Arwal
    • Aurangabad
    • Badh
    • Banka
    • Siwan
    • Begusarai
    • Bhagalpur
    • Buxer
    • Champaran
    • Darbhanga
    • Gaya
    • Supaul
    • Gopalganj
    • Jahanabad
    • Jamui
    • Kaimur
    • Katihar
    • Khagaria
    • Vaishali
    • Kishanganj
    • Lakhisarai
    • Madhepura
    • Madhubani
    • Mokama
    • Motihari
    • Pawapuri
    • Munger
    • Muzaffarpur
    • Nalanda
    • Nawada
    • Patna
    • Rohtas
    • Purnea
    • Saharsa
    • Samastipur
    • Saran
    • Sheikhpura
    • Shivhar
    • Sitamarhi
  • Jharkhand
    JharkhandLatehar

    स्वतंत्रता दिवस पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की टक्कर में 5 की मौत

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  लातेहार। स्वतंत्रता दिवस के उत्सव के बीच शनिवार को…

    By Editor NBT
    DhanbadJharkhand

    धनबाद में फिर भू-धसान का कहर, आधा दर्जन घर जमींदोज

    घरों का सामान और मोटरसाइकिल जमीन में समाई नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  धनबाद। जिले…

    By Editor NBT
    JharkhandKoderma

    पुलिस ने किया होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, तीन पीड़िताएं मुक्त

    नवबिहार टाइम्स ब्यूरो  कोडरमा। कोडरमा पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी…

    By Editor NBT
    • Basia
    • Bokaro
    • Chaibasa
    • Chainpur
    • Chandil
    • Chatra
    • Ranka
    • Chhatarpur
    • Deoghar
    • Dhanbad
    • Dumka
    • East Singhbhum
    • Gharwha
    • Simariya
    • Ghatshila
    • Giridih
    • Godda
    • Gumla
    • Hazaribagh
    • Husainabad
    • Simdega
    • Jagannathpur
    • Jamtara
    • Khunti
    • Koderma
    • Latehar
    • Lohardaga
    • West Singhbhum
    • Madhupur
    • Mahuadand
    • Medininagar
    • Nagaruntari
    • Pakur
    • Palamu
    • Podahaat
    • Rajmahal
    • Ramghar
    • Ranchi
    • Sahebganj
    • Saraikela
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Entertainment
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Sports
Font ResizerAa
Nav Bihar TimesNav Bihar Times
  • National
  • International
  • Politics
  • Entertainment
  • Bussiness
  • Crime
  • Sports
  • Career
  • Health
  • Lifestyle
  • Religion
  • Video
Read Epaper
Live News
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Top Stories

Explore the latest updated news!

शांता नर्सिंग इंस्टीट्यूट में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

समाजसेवी हरिनारायण सोनी के निधन पर शोकसभा, दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

डीएवी पब्लिक स्कूल दयानंद विहार में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

Stay Connected

Find us on socials
248.1kFollowersLike
61.1kFollowersFollow
InstagramFollow
165kSubscribersSubscribe
Follow US
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

डीएवी पब्लिक स्कूल दयानंद विहार में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

Editor NBT
Last updated: August 16, 2026 1:13 pm
By Editor NBT
Share
4 Min Read
SHARE

नवबिहार टाइम्स ब्यूरो 

औरंगाबाद। डीएवी पब्लिक स्कूल, दयानंद विहार, औरंगाबाद में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे जोश, उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया। समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश दिया।

- Advertisement -

समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य कौशलेंद्र प्रताप नारायण सिंह (बड़का बाबू), राघवेंद्र प्रताप नारायण सिंह (छोटका बाबू), आलोक सिंह, 13 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप तक्षक, सूबेदार मेजर रमेश पात्रा एवं राघव सिंह, डॉ. ऋतिक, डॉ. अमित कुमार, औरंगाबाद के पूर्व प्राचार्य जगत मोहन कुमार तथा अरवल के पूर्व प्राचार्य अजय कुमार सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी कैडेटों द्वारा अतिथियों के स्वागत एवं उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाने के साथ हुई। मुख्य अतिथि कौशलेंद्र प्रताप नारायण सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद एनसीसी कैडेटों ने मार्च पास्ट कर तिरंगे को सलामी दी।

- Advertisement -

विद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार पाठक ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि देशभक्ति केवल बताने और जताने की चीज नहीं, बल्कि देश के लिए समर्पण और त्याग का भाव है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रत्येक युवा को समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण के लिए संकल्प लेना चाहिए।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत एलकेजी एवं यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति ‘विकसित भारतम’ से हुई। इसके बाद कक्षा दसवीं की छात्रा लक्की कुमारी ने हिंदी भाषण के माध्यम से देश की आजादी और अखंडता का संदेश दिया, जबकि कुमारी सौम्या सूर्या ने अंग्रेजी भाषण प्रस्तुत किया।

- Advertisement -

कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों ने ‘अनेकता में एकता’ विषय पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत ‘तेरी मिट्टी में मिल जावा’ ने दर्शकों में देशप्रेम की भावना भर दी। कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों का कत्थक नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा।

दसवीं की छात्रा शांभवी ने संस्कृत भाषण के माध्यम से भारत की भाषाई विविधता और समृद्ध संस्कृति को सामने रखा। वहीं विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ‘हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई, आपस में हैं भाई-भाई’ गीत ने सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल, लंबी कूद और ऊंची कूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया।

- Advertisement -

कक्षा पांचवीं के बच्चों ने ‘राष्ट्रीय प्रतीक’ पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा छठी की छात्रा गौप्रीत ठाकुर ने हिंदी भाषण के माध्यम से देश के वीर बलिदानियों के त्याग और स्वतंत्रता संग्राम की गाथा को याद किया। कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा भूमि कुमारी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावविभोर कर दिया।

कक्षा दसवीं, सातवीं एवं अन्य विद्यार्थियों ने ‘गुरु गोविंद सिंह का त्याग’ विषय पर एकांकी प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। कक्षा आठवीं की छात्राओं ने बिहारी लोकगीतों पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में एनसीसी कैडेटों की प्रस्तुति ने समारोह में देशभक्ति का रंग और गहरा कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक लालदेव यादव ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और समारोह के समापन की घोषणा की। इसके बाद विद्यार्थियों के बीच मिठाई का वितरण किया गया।

- Advertisement -
TAGGED:DAV Public School
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Live News

Latest News

शांता नर्सिंग इंस्टीट्यूट में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
National लेटेस्ट न्यूज़
समाजसेवी हरिनारायण सोनी के निधन पर शोकसभा, दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
National लेटेस्ट न्यूज़
कार-ट्रक की भिड़ंत में दो कांवरियों की मौत, तीन घायल
National लेटेस्ट न्यूज़
किशोरी सिन्हा महिला महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
National लेटेस्ट न्यूज़

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

स्वतंत्रता दिवस पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की टक्कर में 5 की मौत
National लेटेस्ट न्यूज़
सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
National लेटेस्ट न्यूज़
गांधी मैदान में प्रभारी मंत्री ने किया झंडोत्तोलन, शहीद हुए सैनिकों को किया नमन 
National लेटेस्ट न्यूज़
जदयू जिला कार्यालय में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
National लेटेस्ट न्यूज़

You Might Also Like

Nationalलेटेस्ट न्यूज़

छापेमारी से लौट रही पुलिस टीम की ट्रेलर से भिड़ंत, एक जवान की मौत, तीन घायल

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

200 करोड़ के लागत से बने अस्पताल भवन का उद्घाटन करेंगे जेपी नड्डा

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

रद्द हो सकता है ऐसे वार्ड पार्षदों का नामांकन, एक ही पद के लिए नामांकन कर सकता है एक वार्ड पार्षद

By NBT Admin
Nationalलेटेस्ट न्यूज़

कार्य के दौरान मृत्यु होने पर आश्रितों को समान रूप से मिलेगा अनुदान

By NBT Admin

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: nbtimesbihar@gmail.com

Facebook Twitter Instagram Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

©. 2020-2024. Nav Bihar Times. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?